
दिल्ली: बेरहमी से पीटकर कांस्टेबल ने लड़के को मार डाला, देखें Exclusive Video
AajTak
आजतक के हाथ वह वीडियो लगा है, जिसमें सादी वर्दी में कांस्टेबल एक युवक की जमकर पिटाई करते दिख रहा है. बताया जा रहा है कि जवान की पिटाई के कारण युवक की मौत हो गई, इसके बाद उसकी लाश को गैंग नहर में फेंक दिया गया.
एक दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में सादी वर्दी में दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल दो युवकों की जमकर पिटाई करता दिख रहा है. एक युवक भाग जाता है, लेकिन दूसरे को कांस्टेबल के साथ मौजूद लोग घेर लेते हैं. Delhi Police constable mercilessly beats man to death. @arvindojha with more details#ITVideo pic.twitter.com/JIcdGfzRDf
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










