
दिल्ली: बेबी केयर सेंटर का मालिक नवीन गिरफ्तार, अस्पताल में आग लगने से हुई थी 7 नवजात की मौत
AajTak
दिल्ली पुलिस ने बेबी केयर सेंटर के मालिक डॉक्टर नवीन को गिरफ्तार कर लिया है. पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में शनिवार रात बेबी केयर सेंटर में आग लगने से 7 बच्चों की जलकर मौत हो गई थी. जब ये हादसा हुआ तब बेबी केयर सेंटर में 12 नवजात बच्चे थे.
दिल्ली पुलिस ने बेबी केयर सेंटर के मालिक डॉक्टर नवीन खिची को गिरफ्तार कर लिया है. उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है. नवीन के दिल्ली में कई बेबी सेंटर चलते हैं. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. दिल्ली पुलिस FIR में 304 की धारा भी जोड़ सकती है. पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में शनिवार रात बेबी केयर सेंटर में आग लगने से 7 बच्चों की जलकर मौत हो गई थी. जब ये हादसा हुआ तब बेबी केयर सेंटर में 12 नवजात बच्चे थे. 5 बच्चों का इलाज चल रहा है. हादसे के बाद बेबी केयर सेंटर का मालिक डॉक्टर नवीन खिची फरार चल रहा था.
बेबी केयर सेंटर का आपराधिक लापरवाही का इतिहास रहा है बता दें कि डॉ. नवीन खिची के बेबी केयर सेंटर का आपराधिक लापरवाही का इतिहास रहा है. 2021 में नवीन खिची एंड केयर- न्यू बोर्न एंड चाइल्ड हॉस्पिटल, विवेक विहार फेज वन के खिलाफ IPC की धारा 325, 506, 34 और किशोर न्याय अधिनियम (बच्चों की सुरक्षा और देखभाल) की धारा 75 के तहत FIR दर्ज की गई थी. इस FIR में नवीन खिची के खिलाफ नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन नहीं कराने और केस हिस्ट्री में हेराफेरी करने का आरोप था. ये FIR हाथरस के एक दंपति ने दर्ज कराई थी, जिन्होंने अपने नवजात बच्चे को इस अस्पताल में भर्ती कराया था.
दरअसल, अस्पताल में दंपति के बच्चे का बायां हाथ टूट गया था. जब दंपत्ति ने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में देखा तो उन्हें पता चला कि एक नर्स उनके बच्चे को पीट रही थी, जिससे उसकी हड्डी टूट गई. जब दंपति ने इसकी शिकायत नवीन खिची से की तो कथित तौर पर उन्होंने दंपति को धमकी दी थी. इसके अलावा 2021 में जांच के दौरान यह भी पाया गया कि दिल्ली नर्सिंग होम अधिनियम के तहत नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन नहीं था, लेकिन इस मामले में जुर्माना भरने के बाद निपटारा कर दिया गया था.
हादसे के बाद उठ रहे ये सवाल इस हादसे के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं. जैसे 7 बच्चों मासूम बच्चों की मौत का जिम्मेदार कौन? क्या स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बेबी केयर सेंटर का निरीक्षण किया था? क्या सभी नॉर्म्स को पूरा करके ही सेंटर चलाने की इजाजत दी गई थी? क्या बेबी केयर सेंटर को फायर NOC मिली थी ? क्या लोकल पुलिस की मिलीभगत से चल रहा था अवैध तरीके से ऑक्सीजन सिलेंडर की रिफलिंग का काम? क्या लोकल पुलिस को कटिंग मिल रही था? इलाके के बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक को बेबी केयर सेंटर में अवैध ऑक्सीजन की रिफलिंग की जानकारी थी, लेकिन लोकल पुलिस ने आंखें मूंद रखीं थीं.
बिल्डिंग में हो रही थी अवैध ऑक्सीजन सिलेंडर की रिफिलिंग जब बेबी केयर सेंटर में आग लगी तो बिल्डिंग में लगातार धमाके की आवाजें आ रहीं थीं. आस पास के लोग चीख चिल्ला रहे थे. यह बात सामने निकलकर आ रही है कि बिल्डिंग में बड़ी संख्या में ऑक्सीजन सिलेंडर रखे गए थे और ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से ही यहां आग लगी. सवाल उठ रहे हैं कि यहां आखिर इतनी बड़ी संख्या में ऑक्सीजन सिलेंडर क्यों रखे गए थे और क्यों मासूमों की जान के साथ खिलवाड़ किया गया.
120 गज की बिल्डिंग में बना था बेबी केयर सेंटर दिल्ली फायर विभाग के मुताबिक, बेबी केयर सेंटर 120 गज की बिल्डिंग में बना था. फर्स्ट फ्लोर से 12 बच्चों को रेस्क्यू कराया गया था जिसमें से 7 बच्चों ने अस्पताल में दम तोड़.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







