
दिल्ली: बुराड़ी में गिरी निर्माणाधीन इमारत पर बोले मनोज तिवारी, 'दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा'
AajTak
दिल्ली के बुराड़ी में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग भरभराकर गिरी गई. मलबे में 20 लोगों के दबे होने की आशंका है. वहीं 12 लोगों को रेस्क्यू कर निकाल लिया गया है. घटनास्थल पर पहुंचे मनोज तिवारी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.
राजधानी दिल्ली की बुराड़ी इलाके में निर्माणाधीन इमारत गिरने की घटना के बाद बीजेपी नेता और सांसद मनोज तिवारी ने घटनास्थल का दौरा किया. बीजेपी नेता ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है. सांसद ने आश्वासन दिया कि घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.
साथ ही उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसे बक्सा नहीं जाएगा. बिल्डिंग गिरने की घटना में 20 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. वही राहत और बचाव कार्य के दौरान 12 लोगों को रेस्क्यू कर निकाल लिया गया है. वहीं इस घटना में मलवे में दबने के कारण एक 8 साल की एक बच्ची की मौत हो गई है.
बिना NOC के इमारत बनाई जा रही थी
दिल्ली के बुराड़ी इलाके के कौशिक एनक्लेव में एक निर्माणाधीन इमारत भर-भरा कर गिर गई. यह इमारत अवैध तरीके से बिना किसी नक्शे और बिना कोई NOC लिए बनाई जा रही थी. शुरुआती जांच में पता चला है कि इमारत बनाने के लिए बेहद घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के बुराड़ी में गिरी निर्माणाधीन बिल्डिंग, 20 लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
'दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा' घटना का जायजा लेने के लिए सांसद मनोज तिवारी रात करीब 2 बजे बुराड़ी पहुंचे. वहां मनोज तिवारी ने स्थानीय लोगों से बातचीत की. साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर जांच का ब्यौरा लिया. सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










