
दिल्ली: बवाना की एक फैक्ट्री में लगी आग, मौके पर पहुंचीं 15 दमकल गाड़ियां
AajTak
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बवाना में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, आग बुझाने के लिए मौके पर 15 दमकल गाड़ियां पहुंची हैं.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के बवाना में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, आग बुझाने के लिए मौके पर 15 दमकल गाड़ियां पहुंची हैं. अब तक मिली जानकारी में पता चला है कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
जब रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग
इससे पहले दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में सोमवार (9 दिसंबर) को भीषण आग लग गई थी. यह रेस्टोरेंट राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत की पहली मंजिल पर स्थित है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










