
दिल्ली: प्रशांत विहार विस्फोट का CCTV आया सामने, धुआं-धुआं हुआ PVR का मेन गेट
AajTak
दिल्ली के प्रशांत विहार में गुरुवार को हुए विस्फोट का सीसीटीवी सामने आ गया है. जिस जगह विस्फोट हुआ वह पीवीआर से एकदम सटा हुआ है. विस्फोट से पीवीआर के मेन गेट पर कुछ समय के लिए धुआं-धुआं हो गया.
दिल्ली के प्रशांत विहार में गुरुवार को विस्फोट हो गया. विस्फोट के चलते आसपास अफरा-तफरी मच गई. इस घटना को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और गृहमंत्री पर हमला बोला है. वहीं, अब इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आ गया है. यह विस्फोट पीवीआर के पास हुआ.सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि विस्फोट के बाद आसपास धुआं-धुआं हो गया.
वहीं, विस्फोट की आवाज सुनकर पीवीआर में आए लोग सहित अन्य स्टाफ बाहर निकल आए. साथ ही कुछ समय के लिए पीवीआर के मेन गेट पर धुआं छा गया. आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली के रोहिणी में भी विस्फोट हुआ था. 2 महीने के अंदर हुए दो विस्फोट ने दिल्ली की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.
11 से 12 बजे के बीच हुआ धमाका
धमाके के संबंध में जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस पीआरओ, एडिशनल सीपी संजय कुमार त्यागी ने कहा कि एक व्यक्ति को मामूली चोटें आईं हैं. पुलिस बल और अन्य अन्य इकाइयां घटनास्थल पर हैं. विस्फोट के कारण का पता लगाया जा रहा है. अभी तक, कोई संदिग्ध नहीं मिला है. मामूली रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई.
त्यागी के मुताबिक सुबह 11:47 बजे प्रशांत विहार के बंसीवाला स्वीट के सामने विस्फोट और भीड़ के बारे में कॉल मिली. कॉल मिलने पर स्थानीय पुलिस, एफएसएल टीम, क्राइम टीम, फायर टेंडर और एम्बुलेंस तुरंत पीवीआर रोड, प्रशांत विहार में घटनास्थल पर पहुंची.
पता चला कि एक छोटे से पार्क की दीवार के पास बहुत हल्का विस्फोट हुआ. एक व्यक्ति को मामूली चोट आई. उसे तुरंत बीएसए अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे तुरंत छुट्टी दे दी गई. मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










