
दिल्ली प्रदूषण: क्लाउड सीडिंग को सरकार तैयार, IMD की मंजूरी का इंतजार, BJP-AAP में तीखी बयानबाजी
AajTak
दिल्ली सरकार ने प्रदूषण कम करने के लिए क्लाउड सीडिंग तकनीक को लागू करने का फैसला किया है, लेकिन IMD की मंजूरी का इंतजार है. इस बीच AAP और BJP के बीच प्रदूषण को लेकर तीखी बयानबाजी जारी है. AAP ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है, जबकि BJP ने पराली जलाने को मुख्य कारण बताया है.
दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर फिर से खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. स्मॉग की चादर ने शहर को घेर लिया है, जिसके चलते सरकार ने क्लाउड सीडिंग (कृत्रिम वर्षा) को तत्काल लागू करने का फैसला लिया है. वहीं, प्रदूषण बढ़ने से राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो गई है.
दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सरकार पर निशाना साधा, 'सरकार झूठ बोलती है. दिवाली के बाद प्रदूषण ठीक करने के लिए कृत्रिम वर्षा का वादा किया था. क्या हुई? नहीं. अगर कर सकते थे तो क्यों नहीं किया? क्या आप लोगों को बीमार बनाना चाहते हैं?'
उन्होंने दावा किया कि सरकार की निजी अस्पतालों से सांठगांठ है. भारद्वाज ने GRAP-2 लागू होने के बावजूद प्रदूषण नियंत्रण में नाकामी का आरोप लगाया.
'ये AAP का धुआं है'
इसके जवाब में बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने AAP पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने पराली जलाने को मुख्य वजह बताते हुए AAP सरकार को जिम्मेदार ठहराया.
उन्होंने कहा, 'जब तक अरविंद केजरीवाल शासित पंजाब पराली जलाना बंद नहीं करेगा, दिल्ली और एनसीआर घुटती रहेगी. दीपावली को दोष मत दो- ये आम आदमी पार्टी का धुआं है, न कि त्योहार के दीपों या पटाखों का. उनकी काली छाया अभी-भी राजधानी पर मंडरा रही है.'

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.







