
दिल्ली पुलिस मुख्यालय में खुफिया विभाग की अहम बैठक, तालिबान समेत पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल पर चर्चा
AajTak
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान जिस तरह से नई नई रणनीति के साथ भारत में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा है, उससे निपटने के प्रयासों पर भी बैठक में मौजूद तमाम अधिकारियों ने मंथन किया.
दिल्ली पुलिस मुख्यालय में खुफिया विभाग की अहम बैठक में रॉ चीफ, आईबी चीफ और इंटेलिजेंस के कई बड़े अधिकारियों ने तालिबान और पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल को लेकर गहरी चिंता जताई. सूत्रों के मुताबिक अफगानिस्तान में तालिबान का जिस तरह से सत्ता पर कब्जा हुआ है और वहां जो मौजूदा हालात हैं, ऐसे में भारत को बेहद सचेत रहने की जरूरत है.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









