
दिल्ली पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, 2 गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में बीते दिनों चोरों ने चोरी की एक वारदात को अंजाम दिया था. जिसके बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुटी थी. वहीं, अब पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए चोरी का खुलासा भी कर दिया है.
दिल्ली पुलिस ने चोरी के एक मामले को सुलझाने का दावा किया है. मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 30 लाख रुपये मूल्य के चोरी हुए सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
यह भी पढ़ें: Virat Kohli: आयुष बदोनी की कप्तानी में खेलेंगे विराट कोहली... ऋषभ पंत बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए दिल्ली टीम का ऐलान
22 जनवरी को चोरी की घटना को दिया था अंजाम
पुलिस के अनुसार घटना 22 जनवरी को आनंद पर्वत इलाके में हुई. जहां एक घर से सोने और चांदी के आभूषण चोरी हो गए. अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम ने 26 जनवरी को अर्जुन (23) और दिनेश (40) को पकड़ा.
अर्जुन के पास से चोरी की गई सोने की चेन बरामद की गई, जबकि दिनेश की मोटरसाइकिल से शेष आभूषण बरामद किए. पूछताछ के दौरान दोनों ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने साथी प्रशांत, जो एक फैक्ट्री मालिक और शिकायतकर्ता का बचपन का दोस्त है, के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई थी.
यह भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट ने दी खुदकुशी करने वाले शख्स के शुक्राणु संरक्षित करने की अनुमति, जानें वजह

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







