
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, भिवाड़ी से अलकायदा के 6 संदिग्ध गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भिवाड़ी से 6 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. दावा किया जा रहा है कि ये संदिग्ध दिल्ली सहित आसपास के कई इलाकों को दहलाने की साजिश रच रहे थे. फिलहाल पुलिस गिरफ्तारी के बाद इनसे पूछताछ कर रही है.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली को दहलाने की साजिश को नाकाम किया है. गुरुवार को दिल्ली स्पेशल सेल ने भिवाड़ी के चोपानगी क्षेत्र में छापेमारी करते हुए 6 संदिग्ध गिरफ्तार किया है. इनके तार अल-कायदा आतंकी ग्रुप से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं. छापेमारी के दौरान संदिग्धों ने स्पेशल टीम पर फायरिंग की. जिसके चलते कई घंटे तक चोपानगी के आसपास के जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला. हालांकि, पूरे मामले में भिवाड़ी पुलिस चुप है. लेकिन सूत्रों की माने तो संदिग्ध अलग आतंकी संगठन बनाकर युवाओं को ट्रेनिंग दे रहे थे.
सूत्रों की मानें तो भिवाड़ी से गिरफ्तार संदिग्ध युवाओं को हथियार चलाने की ट्रेनिंग देते थे. भिवाड़ी के अलावा उत्तर प्रदेश व झारखंड सहित कई जगहों पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक साथ दबिश देते हुए पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया. अलवर में मामले की जानकारी मिलते ही जयपुर रेंज के आईजी भिवाड़ी पहुंचे और उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली. हालांकि अभी तक मामले को लेकर भिवाड़ी पुलिस की तरफ से कोई अधिकारी बयान जारी नहीं किया गया है.
यह भी पढ़ें: Jammu Kashmir Chunav 2024: जम्मू-कश्मीर में चुनाव से पहले हमले की तैयारी में आतंकी, खुफिया इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसी अलर्ट
पुलिस सूत्रों के मुताबिक राजस्थान के भिवाड़ी में आतंकियों की ट्रेनिंग चल रही थी. भिवाड़ी से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध युवाओं को हथियार चलाने की ट्रेनिंग दे रहे थे. इन लोगों के तार आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े हुए हैं. सूत्रों ने बताया कि अलग आतंकी संगठन बनाकर यह लोग पूरे देश में आतंकी गतिविधियों से जुड़े हुए थे. इस संगठन से जुड़े कुछ लोगों को झारखंड के रांची में भी स्पेशल टीम ने हिरासत में लिया है. बताया यह भी जा रहा है कि रांची के डॉक्टर इश्तियाक से आरोपियों के कनेक्शन जुड़े हैं.
आईजी ने क्या कहा
जयपुर रेंज की आईजी अनिल टाक ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने भिवाड़ी में कार्रवाई के लिए मदद मांगी थी. भिवाड़ी पुलिस की तरफ से सभी तरह की मदद दिल्ली पुलिस को दी गई. हालांकि, इस बारे में उन्होंने कुछ भी बोलने से मना कर दिया.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






