
दिल्ली पुलिस के नए स्पेशल कमिश्नर बने विजय कुमार, विधानसभा चुनाव के बीच मिली बड़ी जिम्मेदारी
AajTak
दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. जिसके अनुसार 5 फरवरी को वोटिंग होगी और 8 फरवरी को काउंटरिंग होगी. इसी बीच 1997 बैच के आईपीएस विजय कुमार की दिल्ली पुलिस के नए स्पेशल कमिश्नर के तौर पर नियुक्ति की गई है.
1997 बैच के आईपीएस ऑफिसर विजय कुमार दिल्ली पुलिस के नए स्पेशल कमिश्नर होंगे. कुमार अभी तक जम्मू कश्मीर में एडीजी कानून व्यवस्था थे. यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब दिल्ली में अपराध और गैंग-वार की घटनाएं एक राजनीतिक मुद्दा बन गई हैं और दिल्ली में विधानसभा चुनाव भी है.
2019 में कश्मीर क्षेत्र में पुलिस महानिरीक्षक के रूप में हुई थी नियुक्ति
दिल्ली पुलिस सीधे केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आती है. 1997 बैच के एजीएमयूटी (पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर) कैडर के आईपीएस अधिकारी विजय कुमार को दिसंबर 2019 में कश्मीर क्षेत्र में पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया था. इसी समय केंद्र ने जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा हटाकर इसे दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांट दिया था.
जम्मू कश्मीर में पोस्टिंग के दौरान उन्होंने केंद्र सरकारी की सभी पॉलिसी को जमीन पर उतारा था. उनकी पोस्टिंग के दौरान जम्मू कश्मीर में कई बड़े आतंकवादी मारे गए और कई आतंकी ग्रुप का खात्मा भी किया गया. साथ ही उनके कार्यकाल के दौरान स्थानीय आतंकवादियों की संख्या भी कम हुई है.
यह भी पढ़ें: Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली चुनाव में गेमचेंजर बनेंगे झुग्गियों के वोटर्स, देखें किन सीटों पर दबदबा
2020 में उन्होंने जम्मू कश्मीर में यह नियम लागू किया कि आतंकवादियों के एनकाउंटर के बाद उनके अंतिम संस्कार में उनके परिवार शामिल नहीं किए जाएंगे. उन्होंने यह फैसला इसलिए लिया था, ताकि आतंकियों को पब्लिक से संवेदना न मिले.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










