
दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टर की सड़क हादसे में मौत, वाहन की टक्कर के बाद गाड़ी में फंसे रह गए दोनों
AajTak
दिल्ली में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है. यहां कैंटर की टक्कर से दो पुलिस इंस्पेक्टर की जान चली गई है. दोनों पुलिस अधिकारी कहीं जा रहे थे. इसी दौरान कुंडली बॉर्डर के पास हादसा हो गया.
दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टर की सड़क हादसे में मौत हो गई है. दोनों पुलिस वाहन से जा रहे थे और कैंटर वाहन ने टक्कर मार दी. यह हादसा देर रात सोनीपत के कुंडली बॉर्डर के पास हुआ है.
जानकारी के मुताबिक, कैंटर की टक्कर के बाद पुलिसकर्मियों की कार चकनाचूर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों इंस्पेक्टर गाड़ी में ही फंसे रह गए थे. यह हादसा सोमवार की देर रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ. मौके पर लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई. दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया.
दिल्ली पुलिस ने बताया कि मरने वाले दोनों इंस्पेक्टर की पहचान कर ली गई है. इंस्पेक्टर दिनेश बेनीवाल नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक में स्पेशल स्टाफ में तैनात थे. जबकि इंस्पेक्टर रणवीर यहां आदर्श नगर थाने में तैनात ATO के पद पर तैनात थे. देखें वीडियो...
गाजियाबाद में भी दो पुलिसकर्मियों की मौत
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इससे पहले रविवार रात को गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में भी सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी. वहां कनावनी पुलिया के पास दुर्घटना में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल और उत्तर प्रदेश पुलिस के एक कांस्टेबल की मौत हो गई थी. ये दोनों पुलिसकर्मी निखिल चौधरी नाम के एक बिल्डर की सुरक्षा में तैनात थे. ट्रांस हिंडन के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) निमिष पाटिल ने बताया था कि चालक ने वाहन से संतुलन खो दिया था, जिसके कारण कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गया था और दूसरी तरफ पहुंच गया था. दो कारों को भी टक्कर मार दी थी. बिल्डर को दो सरकारी गनर उपलब्ध कराए गए थे. बिल्डर के पिता की दो साल पहले हत्या कर दी गई थी.
पुलिसकर्मियों की पहचान उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के मूल निवासी दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल जयओम शर्मा (35) और आगरा जिले के मूल निवासी उत्तर प्रदेश पुलिस के कांस्टेबल जगबीर राघव (36) के रूप में की गई है. पुलिस ने मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज हासिल कर लिया है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दुर्घटना के समय बिल्डर या उसका ड्राइवर जानबूझकर तेज चला रहा था या कुछ और वजह है. ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है. जबकि बिल्डर फरार है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










