
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कारोबारी से लूट की साजिश को नाकाम किया, चार बदमाश गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े अपराध को नाकाम करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो एक व्यापारी से लूट की योजना बना रहे थे. पुलिस ने उनके पास से हथियार, मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े अपराध को नाकाम करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो एक व्यापारी से लूट की योजना बना रहे थे. पुलिस ने उनके पास से हथियार, मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं.
स्पेशल सेल की एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस प्रतीक्षा गोडारा ने बताया कि मुख्य आरोपी सतेंद्र (54) पहले भी एक पुलिसकर्मी की हत्या के मामले में शामिल रहा है. इसके अलावा, अन्य तीन आरोपियों में मोहित (28), राजेंद्र सिंह उर्फ डॉक्टर (46) और मोनू (28) शामिल हैं. ये सभी दिल्ली और उत्तर प्रदेश के निवासी हैं.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने चार शातिर बदमाशों को अरेस्ट किया
पुलिस के मुताबिक राजेंद्र सिंह मॉडल टाउन में एक कारोबारी के यहां ड्राइवर था. उसने व्यापारी की संपत्ति और व्यवसाय से जुड़ी जानकारी सतेंद्र को दी थी. इसके बाद, गैंग ने कई बार इलाके की रेकी कर लूट की योजना बनाई.
स्पेशल सेल को नवंबर 2024 में सतेंद्र के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस ने उसकी हरकतों पर नजर रखनी शुरू की. सात फरवरी को पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से .32 बोर की पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक चाकू, दो बाइक और छह मोबाइल फोन बरामद हुए.
बदमाश कारोबारी को लूटने की बना रहे थे योजना

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









