
दिल्ली पुलिस का हेड कांस्टेबल 51 लाख की चोरी में गिरफ्तार, मालखाने से उड़ाए थे कैश-जेवरात
AajTak
दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को स्पेशल सेल के मालखाने से करीब 51 लाख रुपये की नकदी और आभूषण चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी हाल ही में ईस्ट दिल्ली स्थानांतरित हुआ था, लेकिन उसकी पहुंच मालखाने तक थी. सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
दिल्ली के लोदी रोड स्थित स्पेशल सेल के मालखाना (जब्त सामान रखने का स्थान) में सनसनीखेज घटना सामने आई है. लगभग 51 लाख रुपये नकद और कीमती जेवरात चुराने के आरोप में दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी हेड कांस्टेबल हाल ही में स्पेशल सेल से पूर्वी दिल्ली में स्थानांतरित किया गया था, लेकिन उसकी पहुंच इसके बाद भी मालखाने तक थी. बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात वह मालखाने में घुसा और वहां से कैश और कीमती जेवरात लेकर फरार हो गया.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चोरी का मामला शनिवार को उस समय उजागर हुआ जब मालखाना इंचार्ज ने स्टोर की जांच के दौरान सामान में गड़बड़ी पाई. उसने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और जांच शुरू की गई.
जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया, जिसमें आरोपी की पहचान कर ली गई. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
अब पुलिस चोरी किए गए कैश और जेवरात को बरामद करने में जुटी है, साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस घटना में कोई और पुलिसकर्मी या बाहरी व्यक्ति शामिल था. पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस पूरे मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू की जा रही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.









