
दिल्ली: पिता ने किया अपने दो बच्चों को किडनैप, दादी से मिलवाने के लिए उठाया ये कदम
AajTak
बताया जा रहा कि आरोपी इमरान की शादी 2004 में शमीमा खातून से हुई थी. महिला मूक बधिर है. ऐसे में इमरान ने कुछ समय बाद पत्नी को छोड़ दिया. ऐसे में शमीमा अपने 7 साल के बेटे और ढाई साल की बेटी के साथ संगम विहार इलाके में रहती है. वह दूसरों के घर में जाकर काम कर अपने बच्चों का पेट पालती है.
दिल्ली की संगम विहार पुलिस ने एक ऐसे पिता को गिरफ्तार किया, जिसपर अपने दो मासूम बच्चों को किडनैप करने का आरोप लगा. पुलिस ने बच्चों को बरामद कर मां को सौंप दिया है. पुलिस पूछताछ में शख्स ने बताया कि वह बच्चों को उनकी दादी से मिलवाना चाहता था, लेकिन उसकी पत्नी ऐसा नहीं करने दे रही थी. इसके बाद उसे मजबूर होकर ये कदम उठाना पड़ा.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









