
दिल्ली: पार्क में मूक-बधिर व्यक्ति की हत्या, महिला समेत 4 गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली पुलिस ने दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में एक मूक बधिर व्यक्ति की हत्या मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि आरोपी पार्क में गए थे. हत्याकांड को अंजाम दिया.
दिल्ली पुलिस ने दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में एक मूक बधिर व्यक्ति की हत्या मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी के मुताबिक गिरफ्तार लोगों में एक 18 वर्षीय युवक, एक महिला और दो नाबालिग शामिल हैं.
पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान धरम उर्फ गूंगा के रूप में हुई है, जो इस्कॉन मंदिर के पास रहता था और उसका शव 13 अगस्त की सुबह मिला. बताया जाता है कि आरोपी पार्क में खाने-पीने के लिए आए थे. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) हेमंत तिवारी ने बताया कि पीड़ित ने काफी देर तक उन लोगों को घूरा, जिसके बाद आरोपियों ने उस पर लात-घूंसों और डंडों से हमला कर दिया.
यह भी पढ़ें: पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग रचा खूनी खेल... जन्माष्टमी की शाम करवाया पति का मर्डर, वेब सीरीज और गूगल से खोजे बचने के तरीके
इसी सिलसिले में पुलिस ने श्रीनिवासपुरी निवासी रहाना (44) नामक एक महिला को भी गिरफ्तार किया है. जिसने आरोपियों को गांजा सप्लाई किया था. फिलहाल अमर कॉलोनी पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 103 (1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है. चूंकि पार्क के अंदर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था, इसलिए टीम ने मंदिर के पास राजा धीर सिंह मार्ग पर लगे कैमरों की फुटेज खंगाली.
डीसीपी ने बताया कि 13 अगस्त की रात लगभग 12.40 बजे की एक रिकॉर्डिंग में तीन युवक एक ऑटो से उतरकर पार्क की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे थे. निगरानी और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपियों को पकड़ लिया.
यह भी पढ़ें: जहर, जानवर और जख्म... भिवानी वाली मनीषा की मर्डर मिस्ट्री में नया ट्विस्ट

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






