
दिल्ली: पानी भरने से तालाब बना पार्क, अंदर खेल रहे 7 साल के बच्चे की डूबने से मौत
AajTak
दिल्ली के रोहिणी में एक पार्क में पानी भर जाने के कारण उसमें डूबने से सात साल के बच्चे की मौत हो गई. यह घटना सेक्टर 20 के एक पार्क की है. शनिवार की शाम अमन विहार पुलिस स्टेशन को सूचना मिली थी कि पार्क में एक बच्चा डूब गया है.
दिल्ली में इन दिनों भारी बारिश हो रही है. इस कारण जगह-जगह जलजमाव हो गया है. कई मुहल्ले, गलियां और पार्क में पानी भर गया है. ऐसी ही स्थिति रोहिणी के सेक्टर 20 स्थित एक पार्क की हो गई है. वहां बारिश का पानी जमा हो जाने के कारण पार्क तालाब जैसा बना गया है. ऐसे में शनिवार की शाम एक बच्चे की खेलने के दौरान डूबकर मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को पानी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्चे की पहचान अमन विहार के रहने वाले 7 वर्षीय बच्चे तरुण के रूप में की गई. पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
बताया जाता है कि रोहिणी सेक्टर 20 स्थित एक पार्क में सात साल का तरुण खेल रहा था. इन दिनों हो रही भारी बारिश के कारण चारो तरफ से बंद उस पार्क में पानी जमा हो गया है. पार्क के अंदर जलजमाव का आलम ऐसा है कि वह किसी झील या तालाब की तरह दिखाई देता है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली: बारिश की पानी से भरे प्लॉट में डूबने से दो लड़कों की मौत, अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज
बच्चे के मौत के बारे में जो सूचना मिली, उसके अनुसार बारिश के कारण पार्क के अंदर एक जगह काफी जल जमाव हो गया था. वहां पानी ज्यादा था. खेलते-खेलते बच्चा उसी में चला गया. वहां ज्यादा पानी जमा होने के कारण मासूम उसमें डूब गया और उसकी मौत हो गई.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










