
दिल्ली: पानी के लिए बेमानी हो रहे कोरोना प्रोटोकॉल, प्यास बुझाएं या बीमारी से खुद को बचाएं
AajTak
दिल्ली के लिए पानी की किल्लत और कोरोना संक्रमण अब दोहरी चुनौती के रूप में सामने हैं. दिल्ली के पॉश इलाके चाणक्यपुरी के करीब स्थित संजय कैम्प में जल संकट गहरा गया है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आज भी पानी के संकट से जूझ रही है. पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए भी आज भी लोगों को 8-8 घंटे तक सड़क पर खड़े होकर इंतजार करना पड़ रहा है. ये हकीकत है दिल्ली के कई इलाकों की, जो सरकार के हर घर तक नल से जल के दावे की पोल खोलती है. अब बरसात शुरू होने को है लेकिन दिल्ली के कई इलाकों में पानी का संकट बना हुआ है. दिल्ली के लिए पानी की किल्लत और कोरोना संक्रमण अब दोहरी चुनौती के रूप में सामने हैं. दिल्ली के पॉश इलाके चाणक्यपुरी के करीब स्थित संजय कैम्प में जल संकट गहरा गया है. लोग तपती धूप में सड़क पर खड़े होकर दिल्ली जल बोर्ड के टैंकर इंतजार करते हैं. लोग बताते हैं कि कभी एक टैंकर आता है तो कई दफे ऐसा होता है कि कोई टैंकर नहीं पहुंचता.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











