
दिल्ली पहुंची 4.5 लाख वैक्सीन की डोज, 18+ लोगों को सोमवार से लगेगा टीका
AajTak
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी दिल्ली में 18 से 44 साल तक की उम्र के लोगों के वैक्सीनेशन के लिए एक ही सेंटर चालू हुआ है. हमारे पास 4.50 लाख वैक्सीन आ गई हैं. हम प्राप्त वैक्सीन को सभी जिलों में वितरित कर रहे हैं. जिसके बाद 3 मई से बड़े स्तर पर दिल्ली में वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा.
दिल्ली में वैक्सीनेशन के तीसरे चरण की शुरुआत को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सोमवार (3 मई) से दिल्ली में कई केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जाएगी. दिल्ली को 4.5 लाख वैक्सीन मिल गई है. जैसे-जैसे दिल्ली को वैक्सीन की खेप मिलेंगी, हम टीकाकरण अभियान को तेज करेंगे. सीएम ने दिल्लीवासियों से अपील की है कि अभी वैक्सीन लगवाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान मिले नियत समय पर ही वैक्सीनेशन सेंटर पर आएं. सीएम ने ऑक्सीजन कोटे का मुद्दा भी उठाया और कहा कि दिल्ली को प्रतिदिन 976 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत है, लेकिन 490 मीट्रिक टन का आवंटन हुआ है और केवल 312 मीट्रिक टन ऑक्सीजन ही दी जा रही है. अगर आज हमें पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिल जाए, तो 24 घंटे में 9 हजार ऑक्सीजन बेड तैयार हो जाएंगे, लेकिन हमारे पास ऑक्सीजन नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर हमें पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलेगी, तो हम बड़े स्तर पर ऑक्सीजन बेड बढ़ा पाएंगे. मरीज को समय से ऑक्सीजन दे दी जाएगी, तो उसकी जान बच सकती है.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










