दिल्ली पर I.N.D.I.A. में संग्राम... अलका लांबा के बयान पर कांग्रेस की सफाई, अब क्या करेगी AAP?
AajTak
दिल्ली कांग्रेस की बैठक के बाद जब दिल्ली कांग्रेस के नेता बाहर आए तो साफ कह दिया कि कांग्रेस दिल्ली की सातों सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है और बैठक में आम आदमी पार्टी से गठबंधन की कोई बात नहीं हुई है. उधर, जब कांग्रेस नेताओं के ऐसे बयान आए तो आम आदमी पार्टी की ओर से भी कह दिया गया है कि फिर मुंबई में होने वाली महागठबंधन की बैठक में जाने का कोई मतलब नहीं है.
लोकसभा चुनाव में 190 दिन बचे हैं. मगर अबतक विपक्ष एकजुटता की कोशिश ही कर रहा है. अभी तक तस्वीर साफ नहीं है कि विपक्षी गठबंधन में कौन कौन रहेगा. कारण, भले ही शरद पवार बार-बार कह रहे हैं कि वो बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे, लेकिन उनके साथी दलों में सस्पेंस बना हुआ है. वहीं अब दिल्ली में कांग्रेस नेताओं के बयान ने सियासी तहलका मचा दिया है. इसको लेकर कांग्रेस की सफाई भी आई, जिसमें बयान को आधिकारिक नहीं बताया गया है.
अब सवाल उठ रहे हैं क्या मोदी के विजयरथ को रोकने के लिए INDIA गठबंधन के 26 दल 2024 तक साथ रहेंगे? क्या ये दल पुरानी दुश्मनी भूल जाएंगे और अपनी क्षेत्रीय सियासत को दांव पर लगाएंगे? क्योंकि कई पार्टियों का अस्तित्व राज्यों में एक दूसरे की खिलाफत से चलता है और ये सवाल उस वक्त उठ रहा है जब आम आदमी पार्टी की इंडिया में एंट्री को लेकर कांग्रेस में मंथन चल रहा है. दिल्ली कांग्रेस के नेताओं ने जब आला कमान के साथ बैठक की तो अरविंद केरजीवाल की पार्टी से हाथ मिलाने का खुलकर विरोध किया.
दरअसल, दिल्ली कांग्रेस की बैठक के बाद जब दिल्ली कांग्रेस के नेता बाहर आए तो उन्होंने साफ लफ्जों में कह दिया कि कांग्रेस दिल्ली की सातों सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है और बैठक में आम आदमी पार्टी से गठबंधन की कोई बात नहीं हुई है. उधर, जब कांग्रेस नेताओं के ऐसे बयान आए तो आम आदमी पार्टी की ओर से भी कह दिया गया है कि अगर ऐसी बात है तो फिर मुंबई में होने वाली महागठबंधन की बैठक में जाने का कोई मतलब नहीं है. सवाल ये है कि अब आम आदमी पार्टी क्या करेगी. कांग्रेस को मात देकर जो पार्टी अस्तित्व में आई. कांग्रेस के दो मजबूत गढ़ दिल्ली और पंजाब को छीन लिया उस पार्टी के साथ कांग्रेस कैसे सामजस्य बैठाएगी? ये बड़ा सवाल है.
कांग्रेस नेताओं ने दिया था ये बयान
आला कमान के साथ बैठक में दिल्ली कांग्रेस की ओर से दावा किया गया है कि उन्हें बैठक में दिल्ली की सातों सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी के लिए कहा गया है. दरअसल, दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व की एक अहम बैठक हुई. इसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल समेत अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे. बैठक के बाद कांग्रेस नेता अनिल चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करके एकजुट होकर लड़ेगी. हमने आम आदमी पार्टी की या गठबंधन की कोई चर्चा नहीं की. हमने पोल खोल यात्रा से लेकर हर एक कोशिश की है कि अरविंद केजरीवाल सरकार की नीतियों को एक्सपोज करें. शराब घोटाले से लेकर तमाम कार्रवाई हम लोगों की शिकायतों पर हुई है. 2024 में हम चुनाव जीतेंगे और 2025 में अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीएम नहीं होंगे, हमारी यह पूरी कोशिश रहेगी.
वहीं कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा कि तीन घंटे तक चली बैठक में राहुल गांधी, खड़गे जी, केसी वेणुगोपाल और दीपक बाबरिया जी मौजूद थे. हमें आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी करने के लिए कहा गया है. यह निर्णय लिया गया है कि हम सभी 7 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. सात महीने बचे हैं और सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को सभी सात सीटों के लिए तैयारी करने के लिए कहा गया है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







