
दिल्ली-पंजाब से कश्मीर तक पानी-पानी... देश में 24 नदियां-50 डैम बाढ़ के सेंसिटिव जोन में
AajTak
देश के कई राज्यों में भारी बारिश और नदियों में उफान की वजह से बाढ़ की स्थिति बिगड़ रही है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का पानी डरा रहा है तो वहीं, पंजाब में बाढ़ से हाहाकार मचा है. सतलुज, ब्यास और रावी समेत 24 नदियों के रौद्र रूप से गंभीर बाढ़ की स्थिति है.
देशभर में बाढ़-बारिश ने तबाही मचाई है. अधिकांश नदियां विकराल रूप में तबाही मचा रही हैं. हिमाचल और जम्मू-कश्मीर से छोड़े गए पानी के कारण पंजाब की प्रमुख नदियां सतलुज, ब्यास और रावी उफान पर हैं. जिससे बाढ़ की गंभीर स्थिति है.
देश के कई राज्यों में बाढ़ का गंभीर संकट केंद्रीय जल आयोग (CWC) की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की 24 नदियों में गंभीर बाढ़ की स्थिति है, जबकि 33 अन्य नदियों का जलस्तर सामान्य से ऊपर है. जिसमें बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा की नदी में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. देश के कई राज्यों में भारी बारिश और नदियों के उफान के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं.
हिमाचल और जम्मू-कश्मीर से छोड़े गए पानी के कारण पंजाब की प्रमुख नदियां सतलुज, ब्यास और रावी उफान पर हैं. पंजाब में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है, इस बीच उत्तर भारत के पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इससे ब्यास, सतलुज, रावी, चिनाब, अलकनंदा और भागीरथी नदियों में जलस्तर ओर बढ़ सकता है.
पंजाब के 23 जिलों में बाढ़, 3.55 लाख लोग प्रभावित पंजाब के सभी 23 जिलों में बाढ़ से 1,655 गांवों में 3.55 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं. राज्य में सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी की छुट्टियां 3 सितंबर से बढ़ाकर 7 सितंबर कर दी गई हैं. 1 अगस्त से 3 सितंबर तक बाढ़ में 37 लोगों की मौत हुई है. गांव के गांव डूब गए हैं. घर-मकान टापू बन गए हैं. खेतों में पानी भरने से फसलें तबाह हो गई हैं. मुसीबत की मार के बीच लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए सेना-NDRF मोर्चे पर डटी हुई है.
पंजाब में सतलुज, ब्यास और रावी, यह तीनों नदियां उफान पर हैं. जिससे पंजाब पर 37 साल बाद बाढ़ की ऐसी आफत आई हुई है. वैसे तो पंजाब के सभी 23 जिले प्रभावित हैं लेकिन गुरदासपुर, पठानकोट, फाजिल्का, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर और अमृतसर में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं. बहुत से लोग अब भी घरों की छतों या ऊंचे जगहों पर फंसे हैं.लोगों का लगातार रेस्क्यू किया जा रहा है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है.
यमुना में उफान, पानी खतरे के निशान के पार लगातार 4 दिन से यमुना खतरे के निशान से ऊपर है. यमुना के पास का इलाका लबालब है. सीएम के दफ्तर से लेकर निगम बोध घाट, राजघाट, कश्मीरी गेट ISBT, यमुना बाजार, मॉनेस्ट्री मार्केट सब पानी-पानी हैं. 10 हजार से ज्यादा लोगों को घर छोड़कर राहत कैंपों में शिफ्ट होना पड़ा है. हालांकि, दिल्ली में यमुना का जलस्तर अब घटना शुरू हो गया है लेकिन फिर भी 207 मीटर के ऊपर है. आज, 5 सितंबर को सुबह 8 बजे पुराना लोहा पुल पर यमुना का जलस्तर 207.31 मीटर रिकॉर्ड किया गया है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








