
दिल्ली: नेशनल मीडिया सेंटर में मिला नवजात का शव, यमुना से रेत ढुलाई में साथ आने का शक
AajTak
नवजात बच्चे के हाथ में अस्पताल का टैग बंधा हुआ था. लिहाजा ये कयास लगाया जा रहा है कि यमुना किनारे से लाए गए रेत में नवजात दबा होगा जो रेत के साथ आ गया.
दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर के अंदर रेत में एक नवजात बच्चे की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. नवजात बच्चे का शव रेत से भरे ट्रक में मिला है. नवजात बच्चे के हाथ में अस्पताल का टैग बंधा हुआ था. लिहाजा ये कयास लगाया जा रहा है कि यमुना किनारे से लाए गए रेत में नवजात दबा होगा जो रेत के साथ आ गया. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कई बार नवजात बच्चे की इलाज के दौरान मौत होने या डिलीवरी करवाने के दौरान हुई मौत के बाद, परिवार बच्चे को यमुना किनारे दफना आता है. इसलिए मुमकिन है यमुना से रेत की खुदाई के दौरान बच्चे की डेड बॉडी भी ट्रक में वापस आ गई.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










