
दिल्ली: धमाके से पहले उमर से मुलाकात करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने दबोचा, आतंक के नेटवर्क पर कार्रवाई तेज
AajTak
दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार धमाके की जांच में बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली और हरियाणा पुलिस ने IB इनपुट के आधार पर मेवात से तीन लोगों को हिरासत में लिया है. सूत्रों के मुताबिक ये वही लोग हैं जिनसे आतंकी उमर ने धमाके से पहले मुलाकात की थी.
दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार धमाके की जांच तेज़ से चल रही है. इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की तरफ से मिले इनपुट के बाद दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस ने देर रात मेवात से तीन लोगों को हिरासत में लिया. सूत्रों के मुताबिक, ये वही लोग बताए जा रहे हैं जिनसे धमाके से पहले आतंकी उमर ने मुलाकात की थी.
जांच में एक और अहम जानकारी सामने आई है - उमर और उसके साथियों ने अमोनियम नाइट्रेट तीन अलग-अलग जगहों से खरीदा था, लेकिन इसे छुपाने के लिए उन्होंने इसे NPK (खाद) के नाम पर लिया, ताकि किसी को शक न हो. यह तरीका अक्सर स्थानीय मॉड्यूल द्वारा इस्तेमाल किया जाता है ताकि खरीदारी का रिकॉर्ड सुरक्षित और सामान्य लगे.
एजेंसियां अब यह समझने में जुटी हैं कि इन तीनों की पूरे मॉड्यूल में क्या भूमिका थी. क्या वे सिर्फ सप्लाई चेन में शामिल थे या धमाके की योजना में सीधे जुड़े थे. पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि अमोनियम नाइट्रेट किस चैनल, किस हैंडलर और किस नेटवर्क के जरिए उमर तक पहुंचा.
यह भी पढ़ें: दिल्ली धमाके के गुनहगार डॉक्टर उमर का घर ब्लास्ट से उड़ाया गया, पुलवामा में सुरक्षा बलों का एक्शन
दिल्ली पुलिस, हरियाणा पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां मिलकर अब इस नेटवर्क के हर लिंक की जांच कर रही हैं. अमोनियम नाइट्रेट की खरीद, सप्लाई, स्टोरेज, और उमर के संपर्कों की पूरी चेन को खंगाला जा रहा है. यह कार्रवाई इस बात का संकेत है कि एजेंसियां मामले की जड़ों तक पहुंचने के लिए बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चला रही हैं.
बता दें कि 10 नवंबर को शाम करीब 7 बजे लाल किले के पास हुए धमाके मामले में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं कई घायलों का इलाज अभी भी एलएनजेपी (लोक नायक जय प्रकाश नारायण) अस्पताल में चल रहा है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











