
दिल्ली धमाके के गुनहगार डॉक्टर उमर का घर ब्लास्ट से उड़ाया गया, पुलवामा में सुरक्षा बलों का एक्शन
AajTak
लाल किले के पास हुए कार धमाके के मास्टरमाइंड आतंकी डॉ. उमर मोहम्मद के पुलवामा स्थित घर को सुरक्षा एजेंसियों ने IED धमाके से ध्वस्त कर दिया. आतंकवाद के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम के तहत सुरक्षा बलों ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है.
दिल्ली में लाल किले के पास कार ब्लास्ट को अंजाम देने वाले आतंकी डॉ. उमर मोहम्मद के पुलवामा स्थित घर को सुरक्षा एजेंसियों ने IED से उड़ा दिया है. आतंकवाद के खिलाफ की जा रही कड़ी कार्रवाई के तहत सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर पूरी प्रक्रिया को नियंत्रित तरीके से अंजाम दिया.
धमाके की जांच में अब तक कई बड़े खुलासे हो चुके हैं. ब्लास्ट से जुड़ी एक और कार गुरुवार को फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के पार्किंग में मिली. पुलिस के अनुसार, यह कार डॉ. शाहीन शाहिद के नाम पर रजिस्टर्ड है, जिसे पहले ही 'व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल' मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है.
यूनिवर्सिटी में खड़ी बाकी गाड़ियों की भी जांच कर रही पुलिस
फरीदाबाद पुलिस ने बताया कि यूनिवर्सिटी में मिली संदिग्ध मारुति ब्रेजा कार की जांच जम्मू-कश्मीर पुलिस कर रही है. संदिग्ध कार मिलने के बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाकर वाहन की तलाशी ली गई. यूनिवर्सिटी परिसर में खड़ी अन्य गाड़ियों की भी जांच की जा रही है और उनके मालिकों की जानकारी की पुष्टि हो रही है.
एन्क्रिप्टेड स्विस ऐप से की थी आतंकी साजिश की प्लानिंग
जांच में सामने आया है कि ब्लास्ट के मुख्य आरोपी, डॉ. उमर मोहम्मद, डॉ. मुजम्मिल अहमद और डॉ. शाहीन शाहिद, ने अपनी पूरी प्लानिंग एक एन्क्रिप्टेड स्विस मैसेजिंग ऐप के जरिए बनाई और उसी से अपने आतंकी मिशन को कोऑर्डिनेट किया. ब्लास्ट साइट से मिले DNA सैंपलों से पुष्टि हुई है कि लाल किले के पास विस्फोट हुई सफेद Hyundai i20 कार को डॉ. उमर ही चला रहा था.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











