
दिल्ली: दो साल बाद आमने सामने होंगे भारत-पाकिस्तान, सिंधु नदी जल विवाद पर होनी है बैठक
AajTak
हालांकि यह मीटिंग हर साल आयोजित की जाती है, लेकिन इस बार यह बैठक दो साल बाद होने वाली है. बता दें कि भारत ने लद्दाख में कई हाइड्रोपॉवर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दे दी है, लेकिन पाकिस्तान ने इस पर आपत्ति जताई है.
सिंधु नदी जल मामले में 23 और 24 मार्च को राजधानी दिल्ली में भारत-पाकिस्तान की बैठक होनी है. बताया जा रहा है कि बैठक में सिंधु जल बंटवारे की चिंताओं पर चर्चा होगी. हालांकि यह बैठक हर साल आयोजित की जाती है, लेकिन इस बार इसे दो साल बाद आयोजित किया जा रहा है. इसमें पड़ोसी देशों के बीच जल बंटवारे के मुद्दों पर चर्चा होगी और एक दूसरे की मुश्किलों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक पाक अधिकारी 22 तारीख को 10 बजे वाघा अटारी से दिल्ली आएंगे. यह मीटिंग अपने आप में कई मामलों में ख़ास है. दरअसल, जम्मू और कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के तहत विशेष प्रावधानों को रद्द करने के बाद दोनों देशों के आयुक्तों के बीच यह पहली बैठक भी होगी. राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों - लद्दाख और जम्मू और कश्मीर में बदला गया था. बता दें कि भारत ने लद्दाख में कई जल विद्युत परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है, लेकिन पाकिस्तान ने इस पर आपत्ति जताई है. एक अधिकारी ने एजेंसी को बताया कि भारत ने पाकिस्तान को परियोजनाओं से अवगत कराया गया था और बैठक के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा की उम्मीद भी की जा रही है. अधिकारी के मुताबिक बैठक में चिनाब नदी पर भारतीय हाइड्रोपॉवर परियोजनाओं के डिजाइन के बारे में पाकिस्तान की चिंताओं पर भी चर्चा की जाएगी.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










