
दिल्ली: दो पक्षों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, झगड़ा सुलझाने पहुंची पुलिस पर पथराव
AajTak
पुलिस की माने तो आरोपियों को बचाने के लिए स्थानीय लोगो ने पुलिस बल पर ही पथराव कर दिया. पथराव में पुलिस बल के भी कुछ जवान भी घायल हो गए. पुलिस का कहना है कि दोनों ही पक्ष के लोग पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं.
राजधानी दिल्ली में बुधवार की देर रात उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में दो पक्षों के बीच विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया जिसके चलते कई पुलिसवालों को चोटें आई हैं. सीलमपुर में दो पक्षों के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि बात बंदूक निकालने तक आ गई. इस पूरे गोलीकांड में एक ही पक्ष के दो लोग गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई. पुलिस की माने तो आरोपियों को बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने पुलिस बल पर ही पथराव कर दिया. पथराव में पुलिस बल के भी कुछ जवान भी घायल हो गए. पुलिस का कहना है कि दोनों ही पक्ष के लोग पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं.
हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










