
दिल्ली: दोस्त ही निकला हत्यारा, लड़की को चाकू से गोदा, गला घोंटा और शव को निपटाने की रची साजिश
AajTak
दिल्ली के संजय वन में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक 18 साल की छात्रा की उसके ही साथी छात्र ने बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी ने पहले युवती को जंगल में बुलाया, फिर चाकू से वार कर गला दबाया और शव को जलाने की कोशिश की. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.
देश की राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) की 18 साल की छात्रा की उसके ही दोस्त ने बेरहमी से हत्या कर दी.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी छात्र ने पहले छात्रा को चाकू से गोदा, फिर गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को जलाने की कोशिश की. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है.
घटना रविवार को दक्षिण दिल्ली के महरौली स्थित संजय वन इलाके में हुई. पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान अर्शकृत सिंह के रूप में हुई है, जो SOL में बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र है और रानी बाग इलाके का रहने वाला है. वहीं पीड़िता जहांगीरपुरी की निवासी थी और बीए इंग्लिश ऑनर्स की छात्रा थी.
पुलिस ने बताया कि अर्शकृत ने पीड़िता को रविवार को संजय वन बुलाया और जंगल में एक सुनसान जगह पर ले जाकर चाकू से कई बार वार किया. इसके बाद उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और पेट्रोल डालकर शव को जलाने की कोशिश की. हत्या के बाद वह मौके से फरार हो गया और खुद को हुए मामूली जख्मों का इलाज कराने एक अस्पताल में पहुंच गया.
पीड़िता के परिजनों को शाम को आरोपी के पिता का फोन आया कि अर्शकृत पर चाकू से हमला हुआ है और वह अस्पताल में भर्ती है. इसके बाद परिजन पीड़िता की तलाश में संजय वन पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिली. संदेह के आधार पर परिजनों ने महरौली थाने में अर्शकृत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल से पीड़िता का अधजला शव बरामद कर लिया. पुलिस ने हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. मौके पर क्राइम टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं. हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.









