
दिल्ली: 'दारू' की दीवानी महिला, लॉकडाउन लगते ही ठेके पर पहुंची, गिनाने लगी फायदे
AajTak
वृद्ध महिला यहीं नहीं रुकी और आगे कहा, ये जितने दारू पीते हैं वो सही रहेंगे, जो जो शराबी हैं उन्हें कुछ नहीं होगा, दवाइयों से कोई असर नहीं होगा हमारे को पैग से असर होगा.
कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण की वजह से दिल्ली में अगली सोमवार तक के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है जो आज रात 10 बजे से प्रभावी होगा. दिल्ली सरकार के इस ऐलान के साथ ही दिल्ली के तमाम ठेकों और शराब दुकानों पर लोगों की लंबी भीड़ और लाइन लग गई. लोग शराब की पूरी कार्टन खरीद रहे हैं. ऐसे में एक बूढ़ी महिला भी वहां शराब खरीदने पहुंची. शराब को लेकर उन्होंने वीडियो में जो बातें कही हैं अब वो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. जब उनसे पूछा गया कि वो दुकान पर क्यों आई हैं तो महिला ने कहा, 'दारू लेने आई हूं'. उन्होंने कहा, ' एक बोतल और दो पव्वे लेने आई हूं'. महिला ने कहा कि इस महामारी में इंजेक्शन फायदा नहीं देगा लेकिन एल्कोहल से फायदा मिलेगा.
Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











