
दिल्ली दंगों पर बनी फिल्म की रिलीज पर लगेगी रोक? हाईकोर्ट पहुंचा आरोपी शरजील इमाम
AajTak
2 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म ‘2020 दिल्ली’ की रिलीज को स्थगित करने की याचिका दायर की गई है. दिल्ली हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है और मामले को शुक्रवार 31 जनवरी को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है. याचिका में मामले की सुनवाई पूरी होने तक फिल्म की रिलीज को स्थगित करने की मांग की गई है. याचिका में अदालत द्वारा फिल्म की प्री-स्क्रीनिंग की भी मांग की गई है.
दिल्ली दंगों में आरोपी शरजील इमाम ने 2020 के इन दंगों पर आधारित एक फिल्म की रिलीज के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. 2 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म ‘2020 दिल्ली’ की रिलीज को स्थगित करने की याचिका दायर की गई है. दिल्ली हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है और मामले को शुक्रवार 31 जनवरी को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है.
प्रोडक्शन की ओर से पेश हुए वकील ने अदालत को बताया कि उन्हें सोशल मीडिया से पता चला है कि मामले की आज गुरुवार सुनवाई हो रही है. वकील ने कहा कि हमें अभी सोशल मीडिया से पता चला है कि मामला सूचीबद्ध हो गया है, और हमने याचिका दायर करने के लिए कहा है. याचिकाकर्ता के वकील ने अदालत से आज फिल्म का छोटा ट्रेलर देखने का भी अनुरोध किया.
हालांकि, अदालत ने मामले को कल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है. अदालत ने याचिका की प्रतियों को प्रतिवादियों को सौंपने के लिए भी कहा है. याचिका में मामले की सुनवाई पूरी होने तक फिल्म की रिलीज को स्थगित करने की मांग की गई है. याचिका में अदालत द्वारा फिल्म की प्री-स्क्रीनिंग की भी मांग की गई है.
याचिका में दावा किया गया है कि ट्रेलर में जो पक्षपातपूर्ण कहानी दिखाई जा रही है, वह न केवल इमाम की जमानत को प्रभावित कर सकती है, बल्कि मामले की सुनवाई को भी प्रभावित कर सकती है
बता दें कि शरजील इमाम पर जनवरी 2022 में दिल्ली की एक अदालत ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और दिल्ली के जामिया इलाके में दिए गए कथित भड़काऊ भाषणों के संबंध में देशद्रोह का आरोप लगाने का आदेश दिया था. एडिशनल सेशन जज अमिताभ रावत ने शरजील इमाम के खिलाफ आईपीसी की धारा 124ए (देशद्रोह), 153ए, 153बी, 505 और यूएपीए की धारा 13 के तहत आरोप तय करने के आदेश दिए थे.
जेएनयू के पूर्व छात्र और शाहीन बाग विरोध प्रदर्शन के प्रमुख आयोजकों में से एक शरजील इमाम को 2020 में बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया गया था. पिछले साल उसे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










