
दिल्ली: ठगी के मास्टरमाइंड सुकेश चंद्रशेखर को तिहाड़ में सुविधाएं मुहैया कराते थे 9 अधिकारी
AajTak
रोहिणी जेल से वसूली रैकेट चलाने के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की मदद करने के मामले में रोहिणी जेल के 9 अधिकारी व कर्मचारी शक के दायरे में हैं. इनमें से 6 अभी निलंबित हैं. इसमें सुपरिटेंडेंट, 3 डिप्टी सुपरिटेंडेंट , 2 असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट और 1 हेड वार्डर और 2 वार्डर शामिल हैं.
जेल में बंद करोड़पति ठग सुकेश चंद्रशेखर को सुविधा मुहैया करवाने के मामले में जांच पूरी हो गई है. डीजी तिहाड़ जेल ने इस मामले में 9 अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की है. तिहाड़ जेल प्रशासन की तरफ से दिल्ली सरकार के गृह विभाग को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की गई है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










