
दिल्ली: ज्वेलरी शोरूम पहुंचे ठगों ने फर्जी ई-वाउचर से खरीदा 2 लाख का गोल्ड, अगले दिन फिर कोशिश की लेकिन पकड़े गए
AajTak
दिल्ली पुलिस ने सेंट्रल दिल्ली के पुसा रोड स्थित एक गोल्ड शोरूम में नकली ई-वाउचर से ठगी करने की कोशिश में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों महेंद्र सिंह और संदीप सिंह राठौर ने पहले 25 अगस्त को 2 लाख रुपये के सोने के सिक्के खरीदे और अगले दिन 8 लाख रुपये के नकली वाउचर से खरीदारी करने पहुंचे, जहां स्टाफ की सतर्कता से वे पकड़े गए.
दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को बताया कि सेंट्रल दिल्ली के एक बड़े गोल्ड शोरूम में लाखों रुपये के नकली ई-वाउचर का इस्तेमाल कर ठगी करने की कोशिश करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेंद्र सिंह (26) और संदीप सिंह राठौर (25) के रूप में हुई है. दोनों राजस्थान के रहने वाले हैं.
पुलिस के मुताबिक, दोनों ने इन ई-वाउचर का इस्तेमाल करने की कोशिश पुसा रोड स्थित शोरूम में की. जानकारी के अनुसार, दोनों 25 अगस्त को पहली बार शोरूम पहुंचे और सफलतापूर्वक नकली वाउचर का इस्तेमाल कर 2 लाख रुपये के दो सोने के सिक्के खरीद लिए. इस सफलता के बाद, अगले दिन यानी 26 अगस्त को वे फिर से लौटे और इस बार 8 लाख रुपये के वाउचर लेकर पहुंचे.
दूसरी बार में स्टाफ को हुआ शक
स्टाफ को शक हुआ और जांच करने पर वाउचर फर्जी पाए गए. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और दोनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया. DCP निदिन वालसन ने इसकी जानकारी दी. राजिंदर नगर थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) और 3(5) (साझा अपराध दायित्व) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
होटल रूम से मिले सोने के सिक्के पुलिस ने छापेमारी कर आरोपियों के पहाड़गंज स्थित होटल रूम से 10-10 ग्राम के दो सोने के सिक्के और 54,500 रुपये नकद बरामद किए, जो उन्होंने पहले खरीदे थे. पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे जयपुर के शशांक नाम के एक व्यक्ति के संपर्क में थे. उसी ने उन्हें ईमेल के जरिए नकली ई-वाउचर भेजे और दिल्ली के शोरूम में इस्तेमाल करने को कहा.
जयपुर में भी की थी ठगी

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










