
दिल्ली: जीजा ने हथौड़े से पीट-पीट कर की साले की हत्या, हैरान करने वाली है कत्ल की वजह!
AajTak
3 सितंबर को पुलिस को राहुल नाम के शख्स की लाश नरेला में मिली थी. उसके सिर पर वार किया गया था. पुलिस ने जब मामले की जांच की, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. आरोपी विकास ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसका साला राहुल अपनी बहन के साथ अवैध संबंध बनाता था.
दिल्ली के नरेला में पुलिस ने एक चौंकाने वाले मामले का खुलासा किया है. यहां पुलिस ने शख्स की हत्या के आरोप में उसके जीजा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि जीजा ने अपने साले को हथौड़े से पीट पीट कर मार डाला. दरअसल, जीजा को शक था कि साला उसकी बीवी यानी अपनी बहन के साथ जबरदस्ती अवैध संबंध बनाता है.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










