
दिल्ली: छोटे भाई की पत्नी को चाकुओं से गोदा, फिर मायके वालों को फोन कर बोला- मैंने उसे मार दिया है
AajTak
दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक शख्स ने अपने ही छोटे भाई की पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला के परिजनों को फोन लगाकर कहा कि उसका चरित्र अच्छा नहीं था, इसलिए उसे मार दिया.
राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक शख्स ने अपने छोटे भाई की पत्नी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने महिला के परिजनों को फोन लगाकर कहा कि उसका चरित्र ठीक नहीं था, इसलिए उसे मार दिया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











