
दिल्ली चुनाव में भी 'बंटोगे तो कटोगे' नारे की एंट्री, सीएम योगी की रैली में दिखा पोस्टर
AajTak
पिछले साल अगस्त में बांग्लादेश के हालात का जिक्र करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा था, 'कोई राष्ट्र तभी मजबूत रह सकता है... जब हम एकजुट, और धर्मनिष्ठ रहेंगे... बंटेंगे तो कटेंगे.' और उसके बाद से तो ये नारा जैसे वायरल ही हो गया. इसके बाद ये नारा हरियाणा चुनाव और महाराष्ट्र चुनाव में खूब गूंजा था. इसी दौरान पीएम मोदी ने भी ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का नारा दिया था.
दिल्ली चुनाव के मद्देनजर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बीजेपी उम्मीदवारों के लिए जगह-जगह रैली की. उन्होंने पहले किराड़ी में लोगों को संबोधित करते हुए बीजेपी उम्मीदवार बजरंग शुक्ला के पक्ष में लोगों से वोट की अपील की तो वहीं इसके बाद वह करोल बाग सीट पर पार्टी के उम्मीदवार दुष्यंत कुमार गौतम के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे. यहां सीएम योगी की रैली में पोस्टरों ने लोगों का ध्यान खींचा.
दिल्ली चुनाव में भी बीजेपी के प्रसिद्ध नारे ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ और ‘एक हैं तो सेफ हैं’ की एंट्री हो गई है. सीएम योगी के मंच पर भी इसी तरह का पोस्टर देखने को मिला.
करोग बाग की जनसभा में सीएम योगी ने कहा कि कुंभ में प्रयागराज की धरती पर 45 करोड़ श्रद्धालु पुण्य के भागी बनेंगे. बीजेपी के डबल इंजन सरकार आस्था को सम्मान दे रही है. ये केवल बीजेपी ही कर सकती है. पांच हजार वर्ष का इतिहास है दिल्ली का. ये दिल्ली इंद्रप्रस्थ के रूप में जानी जाती थी. दिल्ली के कार्य आज से 10 वर्षों पहले तक मॉडल के रूप में देखी जाती थी. ये दिल्ली अपने वैभव के लिए जानी जाती थी. लेकिन आज मुझे जब दिल्ली के चुनाव प्रचार के लिए जाना पड़ रहा था तो पता ही नहीं लग रहा था कि ये सड़क है या गड्ढा. सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढे में सड़क. राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों की ये स्थिति. कूड़े से सड़कें पटी हुई हैं. गंदगी के बड़े-बड़े पहाड़ दिखाई दे रहे हैं. सीवर सड़कों पर बह रहा है.
उन्होंने कहा कि ये दुर्गती करने का सबसे बड़ा अपराधी अरविंद केजरीवाल हैं. यहां झूठ बोलने की एटीएम है. एक से एक झूठ को बड़ी होशियारी के साथ गढ़ने वाला व्यक्ति है. पिछले 10 वर्षों में दिल्ली को नर्क बना दिया है. दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार के कारनामों का पाप आज यूपी के मथुरा-वृंदावन जैसी पावननगरी के लोगों को भुगतना पड़ रहा है जब यमुना जी का पानी दिल्ली में एक नाले में तब्दील हो जाता है.
पिछले साल खूब चर्चा का विषय बना था नारा
बता दें कि पिछले साल अगस्त में बांग्लादेश के हालात का जिक्र करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा था, 'कोई राष्ट्र तभी मजबूत रह सकता है... जब हम एकजुट, और धर्मनिष्ठ रहेंगे... बंटेंगे तो कटेंगे.' और उसके बाद से तो ये नारा जैसे वायरल ही हो गया. इसके बाद ये नारा हरियाणा चुनाव और महाराष्ट्र चुनाव में खूब गूंजा था. इसी दौरान पीएम मोदी ने भी ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का नारा दिया था.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








