
दिल्ली चुनाव: एस्पिरेंट्स को 15 हजार, दलित छात्रों के लिए स्टाइपेंड योजना... संकल्प पत्र-2 में BJP ने किए ये वादे
AajTak
दिल्ली चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने संकल्प पत्र का दूसरा भाग जारी कर दिया है. केंद्र की सत्ता पर काबिज पार्टी ने सत्ता में आने पर केजी से पीजी तक फ्री शिक्षा के साथ ही दलित छात्रों के लिए स्टाइपेंड योजना का वादा किया है. यह वादा भी किया गया है कि सत्ता में आए अनुसूचित जाति के लिए कल्याण बोर्ड का गठन करेंगे.
भारतीय् जनता पार्टी (बीजेपी) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने संकल्प पत्र का दूसरा भाग जारी कर दिया है. मंगलवार को बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने पार्टी के संकल्प पत्र का दूसरा भाग जारी किया. अनुराग ठाकुर ने संकल्प पत्र जारी करते हुए स्वास्थ्य और यातायात की समस्या का समाधान करने का वादा करते हुए कहा कि हम इनकी तरह बहाने नहीं करेंगे. केंद्र में भी मोदी सरकार है और दिल्ली में भी मोदी सरकार होगी, हम बेहतर दिल्ली बनाएंगे. उन्होंने कोविड काल में शराब व्यापारियों को लाभ पहुंचाने, अपने घर का निर्माण कर शीश महल घोटाला करने का आरोप लगाया और सीएजी रिपोर्ट विधानसभा में पेश नहीं किए जाने पर भी सवाल उठाए.
अनुराग ठाकुर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का वादा करते हुए हम सत्ता में आए तो घोटालों की जांच के लिए एसआईटी बनाएंगे. उन्होंने कहा कि जो दिल्ली कभी घाटे में नहीं रहा, वह पहली बार राजस्व घाटे में होगा और ऐसा आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल और आतिशी के कारण होगा. अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में आईटीआई से मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज तक, केंद्र सरकार की ओर से कराए गए कार्य गिनाए और कहा कि हमने साइंस और स्टार्टअप्स को बढ़ावा दिया है. दुनिया में हमारा देश कहीं नहीं था, अब तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन गया है.
उन्होंने दिल्ली के जरूरतमंद छात्रों को सरकारी संस्थानों में केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा का वादा किया और कहा कि यूपीएससी और राज्य पीएससी की तैयारी के लिए हमने अलग-अलग राज्यों में योजनाएं चलाई हैं. अनुराग ठाकुर ने कहा कि हम दिल्ली के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एकमुश्त 15 हजार रुपये की सहायता प्रदान करेंगे. परीक्षा केंद्र की यात्रा की लागत और शुल्क की प्रतिपूर्ति दो अटेंप्ट तक हमारी सरकार करेगी. उन्होंने अनुसूचित जाति का जिक्र करते हुए कहा कि पांच साल में इस सरकार ने केवल पांच एससी छात्रों को छात्रवृत्ति दी है.
यह भी पढ़ें: AAP, BJP और कांग्रेस... जानें- दिल्ली चुनाव के लिए घोषणा पत्र में किसने क्या वादे किए
अनुराग ठाकुर ने केंद्र की ओर से चलाई जा रहीं एससी कल्याण योजनाएं गिनाते हुए कहा कि हम दिल्ली में तकनीकी और व्यावसायिक पाठ्यक्रम के छात्रों के लिए डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के नाम पर योजना शुरू कर एक हजार रुपये प्रति माह स्टाइपेंड देंगे. हम दिल्ली के युवाओं के सपनों को साकार करेंगे. उन्होंने ऑटो वालों के लिए कोई कल्याणकारी योजना लागू नहीं करने का आरोप आम आदमी पार्टी पर लगाया और ऑटो-टैक्सी वेलफेयर बोर्ड का गठन करने, 10 लाख तक का जीवन बीमा, पांच लाख तक का एक्सीडेंटल बीमा कवर देने का वादा किया. अनुराग ठाकुर ने ऑटो-टैक्सी ड्राइवर्स के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने पर स्कॉलरशिप देने का भी वादा किया और इंश्योरेंस कराने पर उसमें भी रियायत देने का वादा किया.
यह भी पढ़ें: महिलाओं को 2500, फ्री सिलेंडर, 5 रुपये में भरपेट भोजन... दिल्ली चुनाव के लिए BJP के 10 बड़े वादे

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










