
दिल्ली: चांदनी चौक के सौंदर्यीकरण के लिए दिल्ली सरकार को पुरस्कार
AajTak
दिल्ली के चांदनी चौक के सौंदर्यीकरण और आधुनिकीकरण के लिए राज्य की केजरीवाल सरकार को केंद्र की ओर से पुरस्कार दिया गया है. पुरस्कार चयन समिति (यूएमआई 2021) ने चांदनी चौक पुनर्विकास की परियोजना के लिए सर्वश्रेष्ठ गैर-मोटर चालित परिवहन में शहरी परिवहन में उत्कृष्टता के लिए ये पुरस्कार प्रदान किया है.
दिल्ली के चांदनी चौक के सौंदर्यीकरण और आधुनिकीकरण के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल सरकार को केंद्र सरकार ने पुरस्कृत किया है. शहरी परिवहन के क्षेत्र में उत्कृष्टता पुरस्कार दिया गया है. दिल्ली सरकार के शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन को सर्वश्रेष्ठ गैर मोटर चालित परिवहन प्रणाली वाले शहर की श्रेणी में सम्मान देकर सम्मानित किया गया. केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया गया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











