
दिल्ली: घर में घुसकर हिस्ट्रीशीटर ने महिला से किया था रेप... एक महीने बाद गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बलात्कार के मामले में वांछित 37 वर्षीय अपराधी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने घर में घुसकर एक महिला से बलात्कार किया था.
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बलात्कार के मामले में वांछित 37 वर्षीय अपराधी को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी है. जिसके मुताबिक टैगोर गार्डन निवासी आरोपी जावेद उर्फ पव्वा नबी करीम थाने में दर्ज बलात्कार के मामले में जनवरी से फरार था. पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी में करीब तीन दर्जन मामले दर्ज हैं.
अधिकारियों के अनुसार जावेद की गतिविधि के बारे में एक विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक टीम ने वजीराबाद इलाके में जगतपुर पुस्ता के पास जाल बिछाया. इस दौरान आरोपी जावेद वाहन से उतर रहा था, तभी पुलिस टीम ने उसे रोक लिया. हालांकि, जावेद ने अवैध बंदूक निकाली और पुलिस पर गोली चला दी, जिसमें एक हेड कांस्टेबल बाल-बाल बच गया.
यह भी पढ़ें: गांजा पिलाकर रेप करते, मांस भी खिलाते और बुर्के में रहने को भी कहने लगे... भोपाल कांड की एक पीड़िता ने सुनाई रोंगटे खड़े कर देने वाली आपबीती
इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी से हाथापाई की और उसे काबू में कर लिया. पुलिस टीम ने आरोपी के पास से पिस्तौल के साथ पांच जिंदा और एक खाली कारतूस जब्त कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि जावेद का आपराधिक इतिहास काफी पुराना है और वह पश्चिमी जिले के ख्याला थाने का घोषित हिस्ट्रीशीटर है.
जनवरी 2025 के आखिरी सप्ताह में एक महिला ने नबी करीम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि जावेद दिसंबर 2024 में उसके घर आया और बंदूक की नोक पर उसके साथ बलात्कार किया. महिला ने अपनी एफआईआर में यह भी कहा कि जावेद अंकुश का दोस्त है, जिससे वह मई 2024 में संपर्क में आई थी.
अंकुश और महिला के बीच संबंध थे और वह गर्भवती भी हो गई थी. बाद में अंकुश ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की, जिसके परिणामस्वरूप उसका गर्भपात हो गया. पुलिस ने बताया कि अंकुश को पहले गिरफ्तार किया गया था, जबकि जावेद फरार था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










