
दिल्ली: गर्मी में प्रदूषण से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार ने बनाया 14 सूत्रीय प्लान, अर्बन फार्मिंग पर जोर
AajTak
दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने 14 प्वाइंट का प्लान तैयार किया है, ताकि लोगों को दिल्ली में पड़ने वाली भीषण गर्मी से बचाया जा सके. बता दें कि यह प्लान 12 अप्रैल से लागू किया जाएगा. इसके साथ ही जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक बंद करने का फैसला भी सोमवार को हुई बैठक में लिया गया है.
दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने समर एक्शन प्लान तैयार किया है. प्लान के तहत गर्मी में प्रदूषण कंट्रोल करने के लिए एजेंसियां काम करेंगी. प्लान की शुरुआत 12 अप्रैल से होगी. वहीं 12 अप्रैल से 12 मई तक एंटी ओपन बर्निंग कैंपेन चलेगा. इसके तहत 10 विभाग की 500 टीमें काम करेंगी. इतना ही नहीं, दिल्ली में जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक बैन हो जाएगी.
प्लास्टिक बैन के लिए चलेगा अभियान
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली के एनवायर्नमेंट को बेहतर करने के लिए विंटर एक्शन प्लान की तर्ज पर समर एक्शन प्लान बनाया गया है. इसके लिए पिछले दिनों मीटिंग हुई थी. इसके अलावा आज (सोमवार) भी कई विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई है. इसमें 14 प्वाइंट बतौर एक्शन प्लान तैयार किए गए हैं. लिहाजा 12 प्लान दीर्घकालिक हैं, जबकि 2 प्लान पर अभी काम होगा. गोपाल राय ने बताया कि जुलाई से दिल्ली में सिंगल यूज प्लास्टिक बैन हो जाएगी. इसके लिए अवेयरनेस कैम्पेन चलाया जाएगा.
15 अप्रैल से चलेगा एंटी रोड डस्ट कैंपन
गोपाल राय ने बताया कि 15 अप्रैल से 15 मई तक एंटी रोड डस्ट कैंपन चलेगा. इस अभियान के लिए 78 स्वीपिंग मशीनें, 587 वाटर स्प्रिंकलिंग मशीनें लगाई जाएंगी. मेगा ट्री प्लांटेशन को लेकर मंगलवार को मीटिंग बुलाई गई है. फॉरेस्ट विभाग इसका नोडल विभाग होगा. अर्बन फार्मिंग अभियान के लिए हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट नोडल विभाग होगा. उन्होंने कहा कि लैंडफिल साइट्स पर बार-बार लगने वाली आग को नियंत्रित करने के लिए MCD को स्पेशल निर्देश दिए गए हैं. इतना ही नहीं, वहां बनने वाली गैस के तत्काल समाधान के लिए डीपीसीसी, आईआईटी की 21 अप्रैल को ज्वाइंट मीटिंग भी बुलाई गई है.
अर्बन फार्मिंग को दिया जाएगा बढ़ावा

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










