
दिल्ली: कोरोना काल में कालाबाजारी पर लगेगी लगाम, ऐसे मिलेगा TOCILIZUMAB
AajTak
अब जिस अस्पताल को कोरोना मरीज के इलाज के लिए TOCILIZOMAB इंजेक्शन चाहिए वह दिल्ली सरकार की बनाई 3 सदस्यीय टेक्निकल एक्सपर्ट कमेटी में आवेदन देगा.
कोरोना के इलाज में काम आने वाले इंजेक्शन TOCILIZUMAB को पाने के लिए दिल्ली सरकार ने नया नियम बनाया है. अब जिस अस्पताल को कोरोना मरीज के इलाज के लिए TOCILIZOMAB इंजेक्शन चाहिए वह दिल्ली सरकार की बनाई 3 सदस्यीय टेक्निकल एक्सपर्ट कमेटी में आवेदन देगा. यह टेक्निकल एक्सपर्ट कमिटी सुबह शाम दिन में दो बार बैठक करके आवेदन पर विचार करेगी और क्लीनिकल पैरामीटर के आधार पर फ़ैसला करेगी. इस कमेटी के चेयरमैन डॉ. एम. के. डागा है और बाकी सदस्य डॉ. मनीषा अग्रवाल और डॉ. एस. अनुराधा हैं. टेक्निकल एक्सपर्ट कमेटी की सिफारिश के आधार पर डायरेक्टरेट जनरल हेल्थ सर्विसेज का कार्यालय अस्पताल के प्रतिनिधि को इंजेक्शन देगा. DGHS और स्टॉकिस्ट उसी दिन इंजेक्शन दिया जाना सुनिश्चित करें, जिस दिन मंजूरी मिली है.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










