
दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर बनेगा ISBT, हर राज्य के लिए मिलेंगी बसें, DIAL ने कर ली है पूरी तैयारी
AajTak
डीआईएएल ने इंटर-स्टेट बसों के लिए एयरपोर्ट आईएसबीटी विकसित करने और इसे संचालित करने के लिए दिल्ली परिवहन विभाग से अनुमति मांगी है. इस बस टर्मिनल पर फूड कोर्ट, ईवी चार्जिंग स्टेशन के साथ जगह को व्यावसायिक रूप से विकसित करने की योजना भी है.
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने आईजीआई हवाई अड्डे पर एक इंटरमॉडल ट्रांसपोर्ट हब की योजना बनाई है. इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जल्द ही एक इंटर स्टेट बस टर्मिनल मिलेगा. आईएसबीटी बनने से आईजीआई एरयपोर्ट पर आने वाली बसों के लिए एक डेडिकेटेड स्टैंड या पार्किंग एरिया मिलेगा. डीआईएएल ने इस बस टर्मिनल पर फूड कोर्ट, ईवी चार्जिंग स्टेशन के साथ जगह को व्यावसायिक रूप से विकसित करने की योजना भी बनाई है.
दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग को भेजे गए एक पत्र में, दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने कहा है कि उसने आईजीआई हवाई अड्डे पर एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन के पास एक इंटरमॉडल ट्रांसपोर्ट हब की योजना बनाई है, जिसमें लंबी दूरी की अंतरराज्यीय सेवा के लिए प्राथमिक सुविधा के रूप में एक एयरपोर्ट आईएसबीटी भी शामिल होगा. इस आईएसबीटी और फेज-4 लाइन पर डीएमआरसी द्वारा बनाए जा रहे मेट्रो स्टेशन से दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए काफी सुविधा होगी.
दिल्ली से लगे राज्यों के यात्रियों को होगा फायदा
इसमें कहा गया है, 'इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट हब की खूबियों को ध्यान में रखते हुए, प्रस्तावित एयरपोर्ट आईएसबीटी को यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया जाएगा. इसे इंटर-स्टेज लक्जरी बसों के संचालन के लिए एक मॉडर्न फैसिलिटी के रूप में डेवलप करने की योजना बनाई जा रही है'. दिल्ली सरकार का विभाग दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के प्रस्ताव की जांच कर रहा है और अभी इसे मंजूरी नहीं दी गई है. दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने पत्र में कहा है कि एयरपोर्ट आईएसबीटी और अन्य यात्री सुविधाएं परिवहन विभाग के परामर्श से सीधे या नामांकित व्यक्ति के माध्यम से डीआईएएल द्वारा विकसित की जाएंगी. सुविधाओं के विकास के लिए पूंजीगत लागत DIAL द्वारा वहन की जाएगी. डीआईएएल ने इंटर-स्टेट बसों के लिए एयरपोर्ट आईएसबीटी विकसित करने और इसे संचालित करने के लिए दिल्ली परिवहन विभाग से अनुमति मांगी है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







