
दिल्ली के हौज खास में देर रात एनकाउंटर... अकेले सिपाही ने तीन आरोपियों से लिया मोर्चा, तीनों गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली के पॉश इलाके हौज खास में बीती रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गश्त पर निकले एक सिपाही के साहस के चलते अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश हो गया. संदिग्ध हालत में नजर आए तीन युवकों का पीछा करते हुए सिपाही पर हमला हुआ, लेकिन सिपाही ने साहस दिखाते हुए जवाबी फायरिंग की और तीनों को धर दबोचा.
दिल्ली के पॉश हौज खास इलाके में एक मुठभेड़ ने सनसनी फैला दी. यहां मालवीय नगर थाने में तैनात एक सिपाही ने अकेले तीन संदिग्धों का पीछा कर उन्हें धर दबोचा. रात्रि गश्त पर तैनात सिपाही ने तीन युवकों को संदिग्ध हालत में देखकर उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे भागने लगे. पीछा करते वक्त आरोपियों में से एक ने सिपाही पर हमला कर दिया. सिपाही ने आत्मरक्षा में पहले हवा में फायर किया, लेकिन जब आरोपी नहीं रुके तो एक को गोली मार दी, जिससे आरोपी घायल हो गया. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला दक्षिणी जिला इलाके में बीती रात सामने आया. कॉन्स्टेबल करतार मालवीय नगर थाने में तैनात हैं. करतार पेट्रोलिंग पर थे. करतार को तीन लोग संदिग्ध नजर आए. जब उन्हें रुकने के लिए कहा तो वे तीनों भागने लगे. इसके बाद करतार ने उन तीनों का पीछा किया. जब उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो एक आरोपी ने लोहे की रॉड से सिपाही के सिर पर वार कर दिया. गनीमत रही कि कॉन्स्टेबल ने हेलमेट पहन रखा था, जिसकी वजह से चोट नहीं आई.
यह भी पढ़ें: कानपुर में छात्रा से सरेराह छेड़छाड़ करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद पकड़ा गया
इसके बाद कॉन्स्टेबल ने आरोपियों को डराने के लिए हवा में गोली चलाई, लेकिन वे नहीं रुके और हमलावर हो गए. इसके बाद कॉन्स्टेबल ने अपने बचाव में गोली चलाई, जो एक आरोपी के लगी, जिससे वह घायल हो गया. उसे पुलिस ने अस्पताल में एडमिट कराया है. वहीं तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
दिल्ली पुलिस का कहना है कि तीनों घरों में सेंधमारी करने वाले अंतरराज्यीय चोर गैंग के सदस्य हैं. इस पूरे मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने चोरी की बाइक व अन्य औजार बरामद किए हैं. घायल आरोपी पर दिल्ली के विभिन्न थानों में 14 मामले दर्ज हैं.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











