
दिल्ली के स्कूल में बनाया गया देशभक्ति पार्क, स्वतंत्रता सेनानियों की कहानियों से प्रेरित होंगे बच्चे
AajTak
स्कूल में प्रवेश करते वक्त सबसे पहले बायी तरफ महात्मा गांधी की मूर्ति छात्रों को सत्य, अहिंसा और न्याय के रास्ते चलने का मार्ग सिखाएगी. आगे बढ़ते ही चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शहीद भगत सिंह, रानी लक्ष्मीबाई, डॉ. बी आर अम्बेडकर, सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति छात्रों को ये सीख देगी कि चाहे कुछ भी हो जाए लेकिन राष्ट्रहित सर्वोपरि है.
भारत इस साल अपनी आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है.75 वर्षों में भारत ने नित नए कीर्तिमान हासिल किए हैं. दिल्ली के रोहिणी के सेक्टर-8 में देशभक्ति पार्क बनाया गया है. सर्वोदय विद्यालय के स्कूल प्रशासकों ने इस पार्क में कई स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियों के साथ साथ संविधान की प्रति और अशोक स्तंभ को भी यहां पर स्थापित किया है.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









