
दिल्ली के साथ हो सकते हैं J-K विधानसभा उपचुनाव, आज EC करेगा तारीखों का ऐलान
AajTak
चुनाव आयोग, आज दोपहर दो बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तारीखों का ऐलान करेगा. जम्मू-कश्मीर की बात करें तो नगरोटा और कश्मीर घाटी में बडगाम की 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं.
चुनाव आगोग (Election Commission) आज दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है. इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में होने वाले उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान हो सकता है. चुनाव आयोग दोपहर दो बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तारीखों का ऐलान करेगा. जम्मू-कश्मीर की बात करें तो नगरोटा और कश्मीर घाटी में बडगाम की 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं.
बीजेपी नेता देवेन्द्र सिंह राणा के निधन के बाद नगरोटा में उपचुनाव की जरूरत पड़ी. दिवंगत बीजेपी नेता देवेन्द्र सिंह राणा की बेटी देवयानी राणा अपने दिवंगत पिता के निर्वाचन क्षेत्र नगरोटा से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं.
वहीं, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा बडगाम सीट खाली करने के बाद इस विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होने हैं. उमर अब्दुल्ला 2024 के विधानसभा चुनावों में गंदेरबल और बडगाम दो सीटों से निर्वाचित हुए थे.
दिल्ली की 70 सीटों पर होने हैं चुनाव
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए फरवरी महीने में चुनाव हो सकता है. कहा जा रहा है कि चुनाव एक चरण में हो सकता है. इस बार भी दिल्ली में आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा.
इससे पहले सोमवार को चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी की थी. दिल्ली में इस बार कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 वोटर हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली के चुनाव में इस बार कुल 1.55 करोड़ से ज्यादा वोटर्स होंगे. इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83,49,645 जबकि महिला वोटर्स की संख्या 71,73,952 है. वहीं, थर्ड जेंडर की संख्या 1,261 है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









