
दिल्ली के सरकारी स्कूल में छात्रों के बीच चाकूबाजी, 3 घायल
AajTak
दिल्ली के सरकारी स्कूल में एक छात्र ने दूसरे छात्रों पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में घायल तीनों छात्रों का एम्स में इलाज चल रहा है. एक झगड़े के बाद आरोपी छात्र ने अपने साथियों पर चाकू से हमला किया था.
दिल्ली के सरकारी स्कूल में मामूली सा विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि 12वीं के छात्र ने अपने दूसरे साथी पर चाकू से हमला किया. जब बीच-बचाव का प्रयास हुआ तो दो और छात्रों पर चाकू से वार कर दिया गया. इस घटना में तीन छात्रों को चोट आई है और एम्स में उनका इलाज जारी है. वहीं पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है.
जानकारी मिली है कि 13 जुलाई को मॉडन गढ़ी इलाके के एक सरकारी स्कूल में ये चाकूबाजी की घटना हुई थी. ब्रेक टाइम में मोहित नाम के छात्र की किसी विवाद पर अपने दूसरे क्लासमेट से लड़ाई हो गई थी. शुरुआत में तो झगड़ा सिर्फ धक्कामुक्की तक सीमित रहा,लेकिन फिर गुस्से में आकर मोहित ने अपने साथी पर चाकू से हमला कर दिया. उसकी छाती पर चाकू से वार हुआ.
इसके बाद दूसरे छात्रों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, मोहित को रोकने की कोशिश हुई, लेकिन आरोपी में इतना गुस्सा था कि उसने उन दो छात्रों पर भी चाकू से हमला कर दिया. अभी के लिए तीनों ही घायल छात्रों का इलाज एम्स में चल रहा है. किसी की भी हालत गंभीर नहीं है. पुलिस ने अस्पताल जा छात्रों का बयान भी दर्ज कर लिया है. पूरी घटना समझने के बाद आरोपी मोहित को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस ने मोहित के पास से वो चाकू भी बरामद कर लिया है जिससे हमला किया गया था. अभी तक मोहित के परिवार वालों ने या फिर खुद मोहित ने इस विवाद पर कोई टिप्पणी नहीं की है. किस वजह से ये झगड़ा शुरू हुआ था, इसको लेकर भी कोई खुलासा नहीं हुआ है. स्कूल ने भी अपनी तरफ से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








