
दिल्ली के लक्ष्मी नगर अस्पताल में लगी भीषण आग पर फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
AajTak
दिल्ली के लक्ष्मी नगर स्थित मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में लगी आग को बुझा दिया गया है. दमकल की चार गाड़ियों की मदद से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया है. किसी तरह की हताहत की खबर नहीं है. आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल सका है.
दिल्ली के लक्ष्मी नगर में स्थित मक्कड़ मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में रविवार देर रात आग लग गई. आग लगने की वजह से कई मरीज और उनके परिवार के लोग अस्पताल में फंस गए थे. लेकिन, अब आग पर काबू पा लिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और हालात पर काबू पा लिया गया.
आग पर फायर ऑफिसर ने क्या कहा?
अस्पताल में लगी आग को लेकर फायर ऑफिसर दीपक हुड्डा ने बताया, 'अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली थी. जिसके बाद मौके पर दमकल विभाग पहुंच गई. ग्राउंड फ्लोर पर आग लगी थी. चार-पांच दमकल गाड़ियों की मदद से आग को समय रहते बुझा दिया गया. कोई भी घायल नहीं है.'
मक्कड़ मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल एक 50 बेड वाला अस्पताल है. जहां छह टॉक्टर तैनात हैं. यह अस्पताल स्त्री रोग, न्यूरोलॉजी न्यूरोसर्जरी और ऑर्थोपेडिक बोन सर्जरी में स्पेशलाइज्ड है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










