
दिल्ली के महिपालपुर में तेज धमाके की सूचना, 3 दमकल गाड़ियां दौड़ीं, पता चला- DTC बस का टायर फटा था
AajTak
Delhi News: कॉल करने वाले ने पुलिस को बताया कि जब वह गुरुग्राम जा रहा था, तो उसे महिपालपुर में एक तेज आवाज सुनाई दी. पुलिस को छानबीन में कुछ नहीं मिला. पता चला कि बस के टायर फटने की आवाज थी.
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के महिपालपुर इलाके में गुरुवार सुबह एक धमाके की आवाज ने स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन छानबीन के बाद पता चला कि यह आवाज दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की बस का टायर फटने से आई थी.
महिपालपुर के रेडिसन के पास की यह घटना है. दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) को सुबह 9.19 बजे एक फोन कॉल आया, जिसमें धमाके जैसी तेज आवाज सुनाई देने की सूचना दी गई.
सूचना मिलते ही तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, लेकिन घटनास्थल पर अधिकारियों को कुछ नहीं मिला.
पुलिस जांच में हुआ खुलासा पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) अमित गोयल ने बताया कि जिस व्यक्ति ने फोन किया था, उससे संपर्क किया गया. उसने बताया कि वह गुरुग्राम जा रहा था, तभी एक तेज आवाज सुनाई दी.
डीसीपी ने कहा, "स्थानीय पूछताछ के दौरान एक गार्ड ने बताया कि धौला कुआं की ओर जा रही एक डीटीसी बस का पिछला टायर फट गया था और उसी से यह आवाज आई. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि स्थिति सामान्य है और चिंता की कोई बात नहीं है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










