
दिल्ली के बदरपुर में दोस्त की लापरवाही से चली गोली, युवक घायल, देसी कट्टा बरामद
AajTak
दिल्ली के बदरपुर इलाके में शुक्रवार तड़के एक हादसे में 21 वर्षीय युवक कृष्ण शर्मा अपने दोस्त की गलती से चली गोली का शिकार हो गया. आरोपी शंभम शर्मा देसी कट्टा लेकर आया था, जिसे संभालते वक्त गोली चल गई और पीड़ित के पैर में लगी. घायल को अपोलो अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार बरामद कर लिया है.
दिल्ली के बदरपुर इलाके में शुक्रवार तड़के 21 वर्षीय एक युवक गोली लगने से घायल हो गया. पुलिस के मुताबिक, घटना थंदन मोहल्ला स्थित एक फ्लैट में हुई, जहां युवक का दोस्त गलती से देसी कट्टे से गोली चला बैठा. घायल युवक की पहचान कृष शर्मा के रूप में हुई है, जो फरीदाबाद के जगमल एन्क्लेव का निवासी है. उसे बाएं पैर में गोली लगी है.
दरअसल, पुलिस को शुक्रवार सुबह करीब 5:26 बजे अपोलो अस्पताल से PCR कॉल मिली कि एक युवक को गोली लगी है. शुरुआती पूछताछ में घायल युवक कृष शर्मा ने डॉक्टरों को बताया कि घटना कालिंदी कुंज इलाके में हुई. हालांकि, पुलिस जांच में पता चला कि असल हादसा बदरपुर के एक फ्लैट में हुआ है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली दंगा मामला: उमर खालिद और अन्य को जमानत से इनकार पर कपिल सिब्बल ने उठाए सवाल
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शर्मा अपने परिचित रुद्र के घर पर था. इसी दौरान उसने अपने दोस्त शुभम शर्मा (22) को बुलाया. शुभम देसी कट्टा लेकर वहां पहुंचा. हथियार को संभालते समय अचानक गोली चल गई, जिससे कृष्ण के पैर में गोली लग गई. घटना के बाद शुभम और एक अन्य साथी घायल को कार से अपोलो अस्पताल लेकर पहुंचे.
डॉक्टरों ने बताया कि कृष्ण के पैर में गोली का एंट्री और एग्जिट वाउंड है और उसका इलाज जारी है. पुलिस ने आरोपी शुभम शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. मौके से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. साथ ही, घायल को अस्पताल ले जाने में इस्तेमाल हुई कार भी जब्त कर ली गई है.
इस मामले में संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से आया और इसे लाने का मकसद क्या था. फिलहाल इलाके में तनाव की कोई स्थिति नहीं है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








