
दिल्ली के पॉश इलाके में तेज रफ्तार थार का कहर! पैदल जा रहे 2 लोगों को कुचला, सड़क पर घंटों पड़ी रही एक की लाश
AajTak
नई दिल्ली के 11 मूर्ति के पास रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार थार ने दो लोगों को कुचल दिया. जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि एक की हालत गंभीर है. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
नई दिल्ली के 11 मूर्ति के पास चाणक्यपुरी के पॉश इलाके में रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार थार ने दो लोगों को कुचल दिया. जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे अस्पताल भर्ती कराया गया है. जहां हादसा हुआ, वह स्थान राष्ट्रपति भवन से 2 किलोमीटर की दूरी पर है.
जानकारी के मुताबिक जिसकी मौत हुई है, वो सड़क पर पैदल जा रहा था. इसी दौरान थार ने उसे टक्कर मार दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर मारने के बाद थार डिवाइडर से टकरा गई. जिससे थार की अगली पहिया भी खुल गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के एक घंटे बाद तक मृतक की लाश सड़क पर ही पड़ी रही.
यह भी पढ़ें: चार लोगों को रौंदकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गड्ढे में गिरी थार, CCTV में कैद हुआ हादसा
फिलहाल सूचना लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने थार सवार को हिरासत में ले लिया है. थार से शराब की बोतलें भी मिली हैं. मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम पूरे कार की जांच कर रही है.
चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने बताया कि 11 मूर्ति के पास एक तेज रफ्तार थार ने दो लोगों को कुचल दिया. जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, एक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. टक्कर इतनी तेज थी कि थार की आगे की पहिया निकल गई.
फिलहाल थार चालक को हिरासत में ले लिया गया है. साथ ही थार भी जब्त कर ली गई है. थार से शराब की बोतलें भी बरामद हुई है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












