
दिल्ली के पार्क में शव मिलने से सनसनी... सिर में गोली लगने से हुई मौत
AajTak
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर बी-1 पार्क पहुंची, जहां सनी को खून से लथपथ हालत में पड़ा पाया गया. उसके सिर पर गोली लगने का निशान था. मौके से कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है.
दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के नंद नगरी इलाके में शनिवार को एक पार्क में 25 वर्षीय युवक का शव मिला. युवक के सिर में गोली लगी थी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतक की पहचान सनी (25) के रूप में हुई है.
पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी शनिवार शाम करीब 6:57 बजे मिली. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर बी-1 पार्क पहुंची, जहां सनी को खून से लथपथ हालत में पड़ा पाया गया. उसके सिर पर गोली लगने का निशान था.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक को तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक जांच में यह साफ नहीं हो सका है कि हत्या किसी व्यक्तिगत रंजिश के कारण हुई या किसी अन्य वजह से.
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं. मौके से कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है. आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके.
पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और कई टीमें गठित की गई हैं जो आरोपी की तलाश में जुटी हैं. स्थानीय सूत्रों का कहना है कि घटना से कुछ देर पहले पार्क के आसपास गोली चलने की आवाज सुनी गई थी.
फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है, जिसमें हत्या, आत्महत्या या आकस्मिक फायरिंग जैसी संभावनाओं को भी शामिल किया गया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पर पूरी तरह से स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










