
दिल्ली के नबी करीम इलाके में अवैध रिश्ते के शक में डबल मर्डर! आरोपी गिरफ्तार
AajTak
सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के डीपी हर्षवर्धन के मुताबिक शनिवार दोपहर 2 बजे पुलिस को जानकारी मिली कि नबी करीम इलाके में दो युवकों को चाकू मार दिया गया है. अस्पताल पहुंचते-पहुंचते दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने पुनीत नाम के शख्स को दोहरे हत्याकांड के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है.
दिल्ली के नबी करीम के रामनगर में हुए डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतकों की शिनाख्त अंकित और राहुल के रूप में हुई है. दिल्ली पुलिस ने पुनीत नाम के शख्स को दोहरे हत्याकांड के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि पुनीत ने अपने साथी के साथ मिलकर अंकित और राहुल की शनिवार दोपहर 2 बजे चाकू मार कर हत्या कर दी. पुनीत को शक था कि अंकित का उसकी पत्नी के साथ अवैध रिश्ता था.
सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के डीपी हर्षवर्धन के मुताबिक शनिवार दोपहर 2 बजे पुलिस को जानकारी मिली कि नबी करीम इलाके में दो युवकों को चाकू मार दिया गया है. अस्पताल पहुंचते-पहुंचते दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी. पुलिस के मुताबिक अंकित वेल्डिंग का काम करता था, जबकि राहुल नबी करीम इलाके का घोषित बदमाश था. शुरुआती जांच में पुलिस को पता लगा कि अंकित और राहुल जब नबी करीम इलाके में थे, तो उस वक्त उनका किसी युवक से झगड़ा हुआ था. झगड़ा अंकित के साथ हुआ था.
इसके बाद जब जांच आगे चली तो पता चला कि अंकित का झगड़ा पुनीत नाम के युवक से हुआ था. पुनीत ने अपने साथी के साथ मिलकर अंकित और राहुल को चाकू मारा है. इसके बाद पुलिस ने लगातार छापेमारी कर शनिवार शाम तक पुनीत को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पुनीत ने बताया कि उसे शक था कि अंकित और उसकी पत्नी के बीच अवैध रिश्ते हैं. जिसकी वजह से वह अपनी पत्नी से अलग भी रहने लगा था. इसी बात को लेकर शनिवार दोपहर उसकी अंकित से बहस हुई और फिर गुस्से में उसने अंकित और राहुल को चाकू मार दिया.
वहीं, अंकित के भाई ऋषभ ने कहा कि उसका भाई अपने काम से कम रखता था, लेकिन पुनीत और राहुल लूट की वारदात के इरादे से आए थे, उन्होंने वारदात को अंजाम दिया है. अंकित के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. एक बेटी और एक बेटा अब उनकी जिम्मेदारी उसकी भाभी यानी अंकित की पत्नी पर आ गई है. अंकित घर में अकेला कमाने वाला था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










