
दिल्ली के दो अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंची दमकल और पुलिस की टीम
AajTak
दिल्ली के दो अलग-अलग अस्पतालों को धमकी भरे ईमेल भेजे गए हैं. इस ईमेल में अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, उन्हें दो अस्पतालों से फोन आए हैं. पहला बुराड़ी सरकारी अस्पताल से और दूसरा मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल से. दिल्ली फायर ऑफिसर के मुताबिक मामले में अभी जांच जारी है.
दिल्ली के दो अलग-अलग अस्पतालों को धमकी भरे ईमेल भेजे गए हैं. इस ईमेल में अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, उन्हें दो अस्पतालों से फोन आए हैं, पहला बुराड़ी सरकारी अस्पताल से और दूसरा मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल से. दिल्ली फायर ऑफिसर के मुताबिक मामले में अभी जांच जारी है.
बताया जा रहा है कि ईमेल मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को इसकी सूचना दी है, जिसके बाद पुलिस की टीमें बम स्क्वाड और दमकल विभाग के साथ अस्पताल पहुंच गई हैं. जिन अस्पतालों को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल किया गया है, उसमें बुराड़ी का सरकारी अस्पताल और मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल शामिल हैं.
150 स्कूलों को मिली थी धमकी
बता दें कि इससे पहले 1 मई बुधवार को दिल्ली-एनसीआर के करीब 150 स्कूलों को बम की अफवाह वाला ईमेल भेजा गया था. इसके लिए अपराधियों ने एक रूसी ईमेल सर्विस का इस्तेमाल किया था. यह सर्विस यूजर्स को गुमनाम रहने और अवैध गतिविधियों को छिपाने में मदद करती है.
ईमेल मिलने के बाद से ही पुलिस ने सभी स्कूलों में जाकर सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया. पुलिस डॉग और बम स्क्वॉड के साथ स्कूलों में पहुंची. बाद में खुलासा हुआ कि धमकी भरा ईमेल फर्जी था. पुलिस ने परिजनों से पैनिक न करने की अपील की थी.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










